पुलिस ने गुप्त सूचना पर घर में दी दबिश, 7.79 ग्राम चिट्टे के साथ तस्कर गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 22 Feb, 2023 12:35 AM

smuggler arrested with heroin

पुलिस चौकी ठाकुरद्वारा की टीम ने मंगलवार शाम को गश्त के दौरान तमोता गांव में एक घर में दबिश देकर एक नशा तस्कर को चिट्टे की खेप सहित काबू किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम मिलवां पंचायत के गांव तमोता में गश्त पर थी तो....

ठाकुरद्वारा (गगन): पुलिस चौकी ठाकुरद्वारा की टीम ने मंगलवार शाम को गश्त के दौरान तमोता गांव में एक घर में दबिश देकर एक नशा तस्कर को चिट्टे की खेप सहित काबू किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम मिलवां पंचायत के गांव तमोता में गश्त पर थी तो सूचना मिली कि एक व्यक्ति अपने ही घर में चिट्टा बेचने का कारोबार कर रहा है। पुलिस टीम ने बताए गए घर में दबिश दी और मिलवां पंचायत प्रधान व उपप्रधान की मौजूदगी में सर्च अभियान चलाया। इस दौरान घर से 7.79 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी की पहचान कंस राज पुत्र चमन लाल निवासी तमोता, उलेहड़ियां के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। एसपी नूरपुर अशोक रत्न के अनुसार आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना इंदौरा में भी नशे की तस्करी के कई मामले दर्ज हैं। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!