कुल्लू पुलिस का तस्करों पर एक्शन, 24 ग्राम से अधिक चिट्टे के साथ पंजाब के पति-पत्नी सहित 3 गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 16 Oct, 2026 05:31 PM

3 arrested with heroin including husband and wife

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो मामलों में एक दंपति सहित कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

कुल्लू (शम्भू): हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो मामलों में एक दंपति सहित कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों के कब्जे से कुल 24.670 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है। पुलिस ने मादक पदार्थ जब्त कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पहली कार्रवाई मनाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सियाल इलाके में की गई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर सियाल स्थित एक आवासीय क्वार्टर में दबिश दी गई। तलाशी के दौरान कमरे में डबल बैड पर रखे तकिये के कवर के अंदर छिपाकर रखा गया 10.670 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। इस मामले में पुलिस ने मौके से पंजाब के गुरदासपुर निवासी 35 वर्षीय नितीश ठाकुर और उसकी 29 वर्षीय पत्नी वैशाली को गिरफ्तार कर लिया है।

नशे के खिलाफ दूसरा मामला ब्रौ थाना क्षेत्र के अंतर्गत सामने आया। यहां पुलिस टीम मुकाम रंदल (सुमनीधार) इलाके में रूटीन गश्त पर थी। इसी दौरान संदेह के आधार पर एक गाड़ी की चैकिंग की गई। तलाशी में गाड़ी के मालिक सतीश कुमार उर्फ रिंकू पुत्र सालिग राम निवासी डोगर गांव व जिला कुल्लू के कब्जे से 14 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने नशीले पदार्थ के साथ-साथ आरोपी की गाड़ी को भी जब्त कर लिया है।

कुल्लू पुलिस ने दोनों मामलों की पुष्टि करते हुए बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत संबंधित थानों में प्राथमिकी  दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब इन आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे यह नशीला पदार्थ कहां से लेकर आए थे और इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। मामले की आगामी जांच जारी है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!