Kangra News: इंदौरा में CIA Team के हत्थे चढ़ा शिमला का नशा तस्कर, डेढ़ किलो से ज्यादा चरस बरामद

Edited By Vijay, Updated: 12 Aug, 2026 07:30 PM

smuggler arrested with hashish

नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ हिमाचल पुलिस द्वारा चलाए जा रहे जीरो टॉलरेंस अभियान के तहत नूरपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस की सीआईए टीम ने इंदौरा उपमंडल के सीरत क्षेत्र में त्वरित कार्रवाई करते हुए 1 किलोग्राम 524 ग्राम चरस की बड़ी खेप...

इंदौरा (अजीज): नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ हिमाचल पुलिस द्वारा चलाए जा रहे जीरो टॉलरेंस अभियान के तहत नूरपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस की सीआईए टीम ने इंदौरा उपमंडल के सीरत क्षेत्र में त्वरित कार्रवाई करते हुए 1 किलोग्राम 524 ग्राम चरस की बड़ी खेप बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान हेम राज पुत्र पुरिया राम के रूप में हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी मूल रूप से जिला शिमला के गांव आंजी का रहने वाला है, लेकिन वर्तमान में वह इंदौरा तहसील के सीरत में ही रह रहा था। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगामी कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

मामले की जानकारी देते हुए एएसपी धर्म चंद वर्मा ने बताया कि बुधवार को सीआईए टीम सीरत क्षेत्र में नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान टीम को एक पुख्ता गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति कच्चे रास्ते के पास भारी मात्रा में मादक पदार्थ लेकर खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई की और स्वतंत्र गवाहों को साथ लेकर मौके पर दबिश दी, जहां संदिग्ध व्यक्ति को काबू कर लिया गया।

पुलिस ने जब गवाहों की मौजूदगी में आरोपी की तलाशी ली, तो उसके पास मौजूद एक थैले के अंदर से काले रंग की पॉलिथिन बरामद हुई। इस पॉलिथिन में चरस छिपाकर रखी गई थी। पुलिस टीम ने तुरंत इलैक्ट्रॉनिक तराजू मंगवाकर जब मादक पदार्थ का वजन किया, तो उसकी कुल मात्रा 1.524 किलोग्राम पाई गई। इसके बाद पुलिस ने चरस को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

एएसपी ने बताया कि आरोपी हेम राज के खिलाफ पुलिस थाना डमटाल में एनडीपीएस अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब आरोपी से सख्ती से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि चरस की इतनी बड़ी खेप उसने कहां से खरीदी थी और इसे आगे किन लोगों को बेचा जाना था। पुलिस इस पूरे ड्रग नैटवर्क से जुड़े अन्य संभावित लोगों की भूमिका की भी गहनता से जांच कर रही है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!