Edited By Swati Sharma, Updated: 18 Sep, 2026 02:19 PM

Sirmaur News : हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से भाजपा के वरिष्ठ नेता विनय गुप्ता अब इस दुनिया में नहीं रहे। लंबी बीमारी के बाद उन्होंने अंतिम सांस ली। वहीं, विनय गुप्ता के निधन की खबर से कार्यकर्ताओं और नेताओं में शोक की लहर है।
Sirmaur News : हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से भाजपा के वरिष्ठ नेता विनय गुप्ता अब इस दुनिया में नहीं रहे। लंबी बीमारी के बाद उन्होंने अंतिम सांस ली। वहीं, विनय गुप्ता के निधन की खबर से कार्यकर्ताओं और नेताओं में शोक की लहर है।
विनय गुप्ता के निधन पर दुख जताते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा, "सिरमौर भाजपा के वरिष्ठ, समर्पित एवं कर्मठ नेता विनय गुप्ता जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद, हृदय विदारक और मन को गहराई तक व्यथित करने वाला है। विनय जी के निधन से मन अत्यंत दुखी है और विश्वास करना कठिन हो रहा है कि वह अब हमारे बीच नहीं रहे। विनय गुप्ता जी का निधन मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से भी एक अपूरणीय क्षति है। लंबे समय से अस्वस्थ रहने के बावजूद संगठन के प्रति उनका समर्पण और आत्मीय जुड़ाव कभी कम नहीं हुआ। स्वास्थ्य संबंधी कठिनाइयों के बीच भी वे संगठन के कार्यों और कार्यकर्ताओं से निरंतर जुड़े रहते थे। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, समर्पण और सेवा भाव हम सभी के लिए सदैव प्रेरणादायी रहेगा।"
राजीव बिंदल ने आगे कहा, "विनय गुप्ता जी का व्यक्तित्व अत्यंत सरल, सहज और आत्मीय था। वे हर कार्यकर्ता से पूरे अपनत्व के साथ मिलते थे। उनके व्यवहार में सदैव विनम्रता रही और समाज एवं संगठन के प्रति उनके मन में गहरी संवेदना और प्रतिबद्धता थी। उन्होंने अपने जीवन का एक-एक क्षण संगठन को मजबूत करने और समाज की सेवा में लगाया। विनय जी का जाना केवल उनके परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि भारतीय जनता पार्टी परिवार और पूरे सिरमौर के लिए भी एक ऐसी क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। प्रभु श्री राम जी दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और उनके परिवारजनों, प्रियजनों और सभी शुभचिंतकों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।" बता दें कि विनय गुप्ता नाहन विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के वरिष्ठ नेता थे और वहां से विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं।
प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें