Shimla: वीएसके पोर्टल पर हाजिरी नहीं लगाई तो कटेगी शिक्षकों की सैलरी

Edited By Kuldeep, Updated: 01 Sep, 2026 04:49 PM

shimla teacher attendance

हिमाचल प्रदेश के सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की हाजिरी अब सैलरी से सीधे जुड़ने जा रही है। शिक्षा विभाग ने वीएसके (स्विफटचैट) पोर्टल पर दर्ज हाजिरी की वैरीफिकेशन के बाद ही शिक्षकों के सैलरी बिलस जैनरेट करने का निर्णय लिया है।

शिमला (प्रीति): हिमाचल प्रदेश के सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की हाजिरी अब सैलरी से सीधे जुड़ने जा रही है। शिक्षा विभाग ने वीएसके (स्विफटचैट) पोर्टल पर दर्ज हाजिरी की वैरीफिकेशन के बाद ही शिक्षकों के सैलरी बिलस जैनरेट करने का निर्णय लिया है। यह व्यवस्था इसी महीने से लागू होगी। जारी आदेशों के मुताबिक सभी शिक्षकों के सैलरी बिलस जैनरेट करने से पहले वीएसके (स्विफटचैट) पोर्टल पर संबंधित शिक्षक की दर्ज हाजिरी की वैरीफिकेशन की जाएगी।

यदि कोई शिक्षक पोर्टल पर निर्धारित तरीके से हाजिरी नहीं लगाता है, तो लागू नियमों और निर्देशों के तहत संबंधित अवधि की एडमिसेबल राशि अगले महीने के वेतन से काटी जा सकेगी। विभाग ने यह भी निर्णय लिया है कि वीएसके (स्विफटचैट) अटैंडैंस पोर्टल को जल्द से जल्द ई-सैलरी सिस्टम के साथ इंटीग्रेट किया जाएगा। इससे अटैंडैंस की ऑटोमेटिड वैरीफिकेशन हो सकेगी तथा सैलरी बिलस तैयार करने की प्रक्रिया को अटैंडैंस के साथ सीधे जोड़ा ता सकेगा। स्कूल शिक्षा निदेशक की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं।

सैलरी कटौती के खिलाफ कर सकेंगे अपील
यदि किसी शिक्षक को अटैंडैंस के आधार पर सैलरी में की गई कटौती पर आपत्ति है, तो वह लागू नियमों के प्रावधानों के तहत स्कूल शिक्षा निदेशक के समक्ष अपील कर सकेगा। इस दौरान विभाग स्कूल प्रमुखों को इन निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित करने को कहा है। साथ ही स्कूल प्रधानाचार्यों, हैडमास्टर और बी.ई.ई.ओ. को शिक्षकों के लिए की गई इस नई व्यवस्था के बारे में उचित निर्देश देने और इसे पूरी तरह लागू करने को कहा गया है। यह व्यवस्था फिलहाल सरकारी सी.बी.एस.ई. स्कूलों में लागू की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!