Edited By Kuldeep, Updated: 20 Nov, 2023 04:43 PM

हिमाचल युवा कांग्रेस ने सोमवार को राजीव भवन में खेल, शिक्षा, राजनीति, समाज सेवा, मॉडलिंग, कलाकार और कोरोना वारियर्स जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रदेश की युवा महिलाओं को सम्मानित किया।
शिमला (राक्टा): हिमाचल युवा कांग्रेस ने सोमवार को राजीव भवन में खेल, शिक्षा, राजनीति, समाज सेवा, मॉडलिंग, कलाकार और कोरोना वारियर्स जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रदेश की युवा महिलाओं को सम्मानित किया। युवा कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की 106वीं जयंती पर शक्ति सुपर शी कार्यक्रम के तहत महिला अचीवर्स को इंदिरा प्रियदर्शनी पुरस्कार 2023 प्रदान किया। युवा कांग्रेस ने मिस हिमाचल हितिका बाली के साथ ही बेसहारा जानवरों की सुरक्षा के लिए 12 वर्ष से कार्य कर रहीं रेणु लूथरा को सम्मानित किया।
इसके साथ ही ओपन माइक कार्यक्रम कर कलाकारों को उभारने के लिए ऋचा शर्मा को भी सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय खिलाड़ी श्रुतिका नेगी, राष्ट्रीय स्वयंसेविका विदिशा वर्मा, हिमानी कौशल और कोरोना के समय अभूतपूर्व कार्य करने वाले कोरोना वारियर्स को भी युकां ने सम्मानित किया। युवा कांग्रेस महिलाओं को सशक्त और राजनीति की मुख्यधारा में जोडऩे के लिए शक्ति सुपर शी के तहत कई तरह के कार्यक्रम चलाए हुए है। युवा कांग्रेस की प्रदेश महिला पदाधिकारी साक्षी शर्मा, कृतिका शर्मा, रक्षा जोक्टा, पूनम चोपड़ा और अन्य ने इस कार्यक्रम का सफल संचालन किया। युकां पदाधिकारी बलविंदर कंवर, संदीप, तरुण ब्राक्टा, रविंद्र ठाकुर, छेरिंग नेगी और बृजभूषण आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
सशक्तिकरण की दिशा में अहम कदम
कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश प्रभारी योगेश हांडा और यदोपति ठाकुर की अगुवाई में किया गया। यदोपति ठाकुर ने कहा कि ऐेसे आयोजन महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में अहम कदम है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कई बेटियां व महिलाएं आज प्रदेश का नाम देश-विदेश में अलग-अलग क्षेत्रों मेंं रोशन कर रही हैं।