Edited By Kuldeep, Updated: 16 Jul, 2026 06:35 PM

नगरोटा बगवां थाना क्षेत्र में 44 वर्षीय मानसिक रूप से बीमार महिला की कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। परिजनों ने उसे गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
कांगड़ा (कालड़ा): नगरोटा बगवां थाना क्षेत्र में 44 वर्षीय मानसिक रूप से बीमार महिला की कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। परिजनों ने उसे गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बुधवार रात करीब 11 बजे महिला ने कथित रूप से कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ देर बाद उसे उल्टियां होने लगीं। परिजनों के अनुसार उल्टियों से सल्फास जैसे किसी जहरीले पदार्थ की दुर्गंध आ रही थी, जिससे उन्हें आशंका हुई कि महिला ने विषाक्त पदार्थ का सेवन किया है।
परिजनों ने बताया कि महिला लंबे समय से मानसिक बीमारी से पीड़ित थी और अविवाहित थी। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डा. राजेंद्र प्रसाद मैडीकल राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय टांडा भेज दिया है। पोस्टमार्टम और अन्य जांच रिपोर्ट के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि महिला ने किस प्रकार के जहरीले पदार्थ का सेवन किया था।