Edited By Swati Sharma, Updated: 13 Jul, 2026 01:08 PM

Sirmaur News : हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक 18 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं, पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक,...
Sirmaur News : हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक 18 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं, पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक, मामला जिले के उपमंडल पांवटा साहिब के किशनपुरा का है। युवती के पिता बाल किशन, जो किशनपुरा निवासी हैं ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत के अनुसार, उनकी बेटी 9 जुलाई को सुबह घर से कोचिंग सेंटर जाने के लिए निकली थी, लेकिन वह देर शाम तक घर नहीं लौटी। परिजनों ने अपने स्तर पर ढूंढने का काफी प्रयास किया, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।
पिता ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर ले गया है। वहीं, पुलिस ने पिता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और युवती को ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है।
प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें