Kangra: घर से काम को निकली महिला वापिस नहीं लौटी, नदी में मिला शव

Edited By Kuldeep, Updated: 08 Jul, 2026 11:00 AM

bhavarana woman dead body

निकटवर्ती पंचायत भौड़ा के लौंटी गांव की 85 वर्षीय ऊषा देवी की नदी में डूबने से मौत हो गई। ऊषा देवी सोमवार सुबह घर से किसी काम के लिए निकली थीं, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटीं।

भवारना (नागपाल): निकटवर्ती पंचायत भौड़ा के लौंटी गांव की 85 वर्षीय ऊषा देवी की नदी में डूबने से मौत हो गई। ऊषा देवी सोमवार सुबह घर से किसी काम के लिए निकली थीं, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटीं। परिजनों ने काफी तलाश करने के बाद भवारना थाने में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। मंगलवार सुबह गांव के कुछ लोगों ने नदी किनारे पड़ी चप्पलों को देखकर आशंका जताई कि यह ऊषा देवी की हो सकती हैं।

जब परिजनों ने चप्पलों की पहचान की तो उन्होंने इसकी पुष्टि कर दी। इसके बाद ग्रामीणों ने नदी में तलाश शुरू की, जहां ढाटी गांव के पास ऊषा देवी का शव बरामद हुआ। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए पालमपुर अस्पताल पहुंचाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!