विश्व में भारत के प्रति 9 वर्ष में सम्मान बढ़ा : प्रह्लाद पटेल

Edited By Kuldeep, Updated: 29 May, 2023 11:01 PM

shimla world india honor

केंद्रीय जल शक्ति एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री प्रह्लाद पटेल ने कहा है कि विश्व में भारत के प्रति 9 वर्ष में सम्मान बढ़ा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 9 वर्ष के रिपोर्ट को मीडिया से संवाद के दौरान...

शिमला (कुलदीप): केंद्रीय जल शक्ति एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री प्रह्लाद पटेल ने कहा है कि विश्व में भारत के प्रति 9 वर्ष में सम्मान बढ़ा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 9 वर्ष के रिपोर्ट को मीडिया से संवाद के दौरान प्रस्तुत करते हुए यह बात कही। उन्होंने वर्ष, 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव का ब्लू प्रिंट भी सामने रखा, जिसमें भारत वर्ष, 2025 तक 1 ट्रिलियन डिजिटल इकोनॉमी होगा। उन्होंने केंद्र सरकार के रिपोर्ट कार्ड को मुख्य रूप से 14 ङ्क्षबदुओं पर फोकस किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के 9 वर्ष, सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के प्रति समॢपत रहे हैं। इसमें गरीब की सेवा, वंचितों का सम्मान, किसानों का कल्याण, नारी शक्ति को और ताकतवर बनाना, सभी के लिए सस्ती सुलभ स्वास्थ्य सेवा देना, राष्ट्र प्रथम की विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा को महत्व देना प्रमुख है।

भारत को विश्व उम्मीद की नजरों से देख रहा
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल ने कहा कि भारत को विश्व उम्मीद की नजरों से देख रहा है। इस समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व के सबसे लोकप्रिय नेताओं में से एक हैं तथा दूसरे देशों के राष्ट्राध्यक्ष उनके पांव छूकर आशीर्वाद ले रहे हैं।

अंतर्राष्ट्रीय फूड फैस्टीवल का आयोजन करेगा भारत
प्रह्लाद पटेल ने कहा कि भारत इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय फूड फैस्टीवल का आयोजन करेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बदौलत वर्ष, 2023 को अंतर्राष्ट्रीय मिलेट वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जी 20 की अध्यक्षता के दौरान भारत में लगभग 60 शहरों में 200 से ज्यादा स्थानों पर बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। इसके माध्यम से भारत की संस्कृति को विश्व पटल पर मौका मिला है।

केंद्रीय मंत्री ने गिनवाई यह उपलब्धियां
-पी.एम. गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 80 करोड़ का मुफ्त अनाज दिया
- 11.72 करोड़ शौचालय बने, 11.88 करोड़ नलों में मिला जल।
-राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा, 37 करोड़ आयुष्मान कार्ड बने।
-पी.एम. स्वनिधि से 34.45 लाख रेहड़ी-पटरी वालों को मिला आर्थिक बल।
-कोविड काल के दौरान 20 करोड़ महिलाओं के खाते में कैश ट्रांसफर।
-प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 3 करोड़ से अधिक घरों का निर्माण।
-मुद्रा योजना के तहत 39.65 करोड़ ऋण दिया, 48.27 करोड़ जन-धन खाते खुले।
-रक्षा निर्यात, 16,000 करोड़ तक पहुंचा, एन.एच. व फोरलेन निर्माण में बेहतर कार्य

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!