Edited By Kuldeep, Updated: 18 Oct, 2026 07:07 PM

शिमला शहर में राशन डिपुओं पर मिलने वाले सरसों तेल की सप्लाई ठप्प होने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है।
शिमला (राजेश): शिमला शहर में राशन डिपुओं पर मिलने वाले सरसों तेल की सप्लाई ठप्प होने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। महीने का आधे से अधिक समय बीतने के बावजूद डिपुओं में सरसों तेल नहीं पहुंचा है। डिपुओं में सरसों तेल 167 रुपए प्रति लीटर मिलता है, जबकि बाजार में इसके लिए करीब 220 रुपए प्रति लीटर चुकाने पड़ रहे हैं।
शहर के डिपो संचालकों का कहना है कि उपभोक्ता लगातार सरसों तेल की मांग कर रहे हैं लेकिन सप्लाई कब पहुंचेगी, इस बारे में विभाग और निगम की ओर से भी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल रही है। महंगाई के बीच सस्ते राशन के डिपुओं से मिलने वाला सरसों तेल आम परिवारों के लिए राहत का साधन है, लेकिन सप्लाई नहीं पहुंचने से लोगों को बाजार का रुख करना पड़ रहा है।