Weather Update: हिमाचल में बढ़ी ठंड, केलांग और कुकुमसेरी में पारा माइनस

Edited By Kuldeep, Updated: 17 Oct, 2026 06:54 PM

shimla weather clear

हिमाचल में अक्तूबर के दूसरे पखवाड़े के साथ ही ठंड का असर तेजी से बढ़ने लगा है। राज्य के जनजातीय और ऊंचे पहाड़ी इलाकों में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है।

शिमला (संतोष): हिमाचल में अक्तूबर के दूसरे पखवाड़े के साथ ही ठंड का असर तेजी से बढ़ने लगा है। राज्य के जनजातीय और ऊंचे पहाड़ी इलाकों में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है। लाहौल-स्पीति जिले के कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान माइनस 1.1 डिग्री सैल्सियस और केलांग में माइनस 0.7 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया, जो आज राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान रहा। इसके अलावा ताबो में भी न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी शिमला में भी रात का पारा गिरने से न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सैल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। शिलारू में 18, रामपुर में 7.2, कुफरी में 2.2 मिलीमीटर, पंडोह में 2.3 मिलीमीटर और जोत में 1 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई, साथ ही ऊंचे पहाड़ी इलाकों में हल्की बर्फबारी भी हुई। शनिवार को अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहने से धूप खिली रही। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के पूर्वानुमान के अनुसार 23 अक्तूबर तक राज्य में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान प्रदेश के किसी भी जिले में बारिश या बर्फबारी को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है और अगले कुछ दिनों तक मौसम साफ व शुष्क बना रहेगा।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!