Shimla: स्नातक कोर्सिज के विद्यार्थियों को डिग्री पूरी करने के लिए दिया स्पैशल चांस

Edited By Kuldeep, Updated: 28 Apr, 2026 07:15 PM

shimla undergraduate courses students degree special chance

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने स्नातक कोर्सिज के विद्यार्थियों को डिग्री पूरी करने के लिए स्पैशल चांस दिया है।

शिमला (अभिषेक): हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने स्नातक कोर्सिज के विद्यार्थियों को डिग्री पूरी करने के लिए स्पैशल चांस दिया है। शैक्षणिक सत्र 2013-14 से 2017-18 तक के बीए, बीएससी, बीकॉम शास्त्री और बीटीए के विद्यार्थियों के अलावा बीबीए और बीसीए के सत्र 2014-15 से 2017-18 तक के विद्यार्थियों को भी यह विशेष मौका दिया है। ऑड सैमेस्टर की परीक्षाएं अक्तूबर/नवम्बर माह में और ईवन सैमेस्टर की परीक्षाएं अगले वर्ष अप्रैल/मई माह में आयोजित होंगी। बीए, बीएससी, बीकॉम और शास्त्री कोर्सिज के लिए प्रति सैमेस्टर 10 हजार रुपए शुल्क निर्धारित किया गया है, जबकि बीबीए, बीसीए और बीटीए के लिए प्रति सैमेस्टर 20 हजार रुपए फीस देनी होगी। बीते माह में आयोजित हुई कार्यकारी परिषद (ईसी) की बैठक में यह स्पैशल चांस लेने को मंजूरी प्रदान की गई थी और अब इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!