Shimla: सीबीएसई स्कूलों में 3 बार हाजिरी लगाने के आदेशों को लिया जाए वापस

Edited By Kuldeep, Updated: 17 Sep, 2026 04:53 PM

shimla teachers union demand

सीबीएसई स्कूलों में 3 बार हाजिरी लगाने के आदेशों को वापस करने की मांग को लेकर हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ का प्रतिनिधिमंडल प्रदेशाध्यक्ष वीरेंद्र चौहान की अध्यक्षता में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से मिला।

शिमला (ब्यूरो): सीबीएसई स्कूलों में 3 बार हाजिरी लगाने के आदेशों को वापस करने की मांग को लेकर हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ का प्रतिनिधिमंडल प्रदेशाध्यक्ष वीरेंद्र चौहान की अध्यक्षता में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से मिला। संघ ने शिक्षा मंत्री से हाजिरी को लेकर पूर्व की व्यवस्था ही लागू करने का आग्रह किया। मामले पर शिक्षा मंत्री ने शिक्षकों को सकारात्मक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। गौर हो कि हाल ही में सरकार ने सीबीएसई सरकारी स्कूलों में शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों को दिन में 3 बार हाजिरी लगाने के निर्देश जारी किए थे।

वीएसके (स्विफ्टचैट) पोर्टल पर यह हाजिरी दर्ज की जाएगी। उक्त कर्मचारियों को हर कार्य दिवस पर उक्त पोर्टल पर 3 चरणों में उपस्थिति दर्ज करने को कहा गया है। हालांकि इस दौरान शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि पोर्टल पर उपस्थिति का सत्यापन किए बिना शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों के वेतन बिल तैयार नहीं होंगे। यदि कोई कर्मचारी इन निर्देशों का पालन नहीं करता है तो अगले महीने उकाा वेतन काटा जा सकता है। शिक्षा विभाग के इन आदेशों का शिक्षक विरोध कर रहे हैं। इसी कड़ी में उक्त संघ ने शिक्षा मंत्री के समक्ष यह मामला उठाया।

डाइट शिमला में गर्ल्ज होस्टल में हुए नुक्सान को मांगा बजट
इस दौरान संघ ने डाइट शिमला में गर्ल्ज होस्टल के समीप लैंड स्लाइड से हुए नुक्सान की रिपोर्ट भी शिक्षा मंत्री के समक्ष रखी। बताया जा रहा है कि इससे होस्टल के भवन को नुक्सान हुआ है, जो लगभग 21 लाख के आसपास है। ऐसे में संघ ने सरकार से भवन के मुरम्मत कार्य के लिए उक्त राशि जारी करने की मांग की है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!