Shimla: सुक्खू सरकार भ्रष्टाचार, घोटाला व कुव्यवस्था की प्रतीक बनी : नड्डा

Edited By Kuldeep, Updated: 20 Nov, 2024 09:40 PM

shimla sukhu government corruption nadda

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार भ्रष्टाचार, घोटाला और कुव्यवस्था की प्रतीक बन गई है।

शिमला (ब्यूरो): भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार भ्रष्टाचार, घोटाला और कुव्यवस्था की प्रतीक बन गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि हर तरफ से लूट, अराजकता एवं घोटालों की बू आ रही है। जगत प्रकाश नड्डा ने यहां जारी बयान में कहा कि दिल्ली के मंडी हाऊस स्थित हिमाचल प्रदेश के गौरव हिमाचल भवन की कुर्की का आदेश हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट की तरफ से इसलिए आया, क्योंकि कांग्रेस सरकार ने सेली हाईड्रो इलैक्ट्रिक पावर कंपनी लिमिटेड को 64 करोड़ रुपए का भुगतान नहीं किया। इसी तरह राज्य के धरोहर हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के 18 होटलों को भी बंद करने का आदेश भी हाईकोर्ट को देना पड़ा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि यह कांग्रेस सरकार के आर्थिक कुप्रबंधन और घोटालों का साइड इफैक्ट है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के इतिहास में इससे शर्मनाक कुछ नहीं हो सकता कि आज सरकार इस स्थिति में पहुंच गई है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान सरकार को अपने कारनामों के कारण सत्ता में 1 मिनट भी रहने का अधिकार नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि देवभूमि हिमाचल प्रदेश की खूबसूरती और पर्यटन कांग्रेस की झूठी गारंटियों और भ्रष्ट नीतियों के कारण कर्ज में डूब गया है।

चहेतों में करना चाहती है होटलों की बंदरबांट
जगत प्रकाश नड्डा ने आशंका जताई कि राज्य सरकार पर्यटन निगम के 18 होटलों की बंदरबांट अपने चहेतों को करना चाहती है। उन्होंने कहा कि ये सभी प्रीमियम और प्राइम होटल हैं, जिनकी एंट्री टिकट से ही वर्ष में 2 से 3 लाख रुपए की कमाई होती है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह संपत्ति कांग्रेस के उन मित्रों को दी जा सकती है, जिनको कैबिनेट रैंक या चेयरमैन जैसा सम्मान नहीं मिल पाया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!