Shimla: सरकारी स्कूल के प्रिंसीपल पर छात्रों से मारपीट और छात्रा से अभद्रता का आरोप, मुकद्दमा दर्ज

Edited By Kuldeep, Updated: 06 Jul, 2026 05:20 PM

shimla principal case registered

जिला शिमला के अंतर्गत आते पुलिस थाना सुन्नी में एक सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य के खिलाफ नाबालिग छात्र-छात्राओं के साथ सरेआम मारपीट और अभद्र टिप्पणी करने का एक गंभीर मामला सामने आया है।

शिमला (संतोष): जिला शिमला के अंतर्गत आते पुलिस थाना सुन्नी में एक सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य के खिलाफ नाबालिग छात्र-छात्राओं के साथ सरेआम मारपीट और अभद्र टिप्पणी करने का एक गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर बीएनएस और जेजे एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्त्ता घनश्याम (43), निवासी ग्राम बागड़ी, डाकघर गढ़ेहरी, तहसील सुन्नी ने आरोप लगाते हुए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बनूना के प्रधानाचार्य विनोद कुमार, प्रधानाचार्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बनूणा, तहसील व थाना सुन्नी ने स्कूल की प्रार्थना सभा के दौरान समस्त विद्यार्थियों और स्टाफ के सामने उनके 15 वर्षीय नाबालिग भांजे और 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री को सार्वजनिक रूप से थप्पड़ मारे और उन्हें शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया।

शिकायतकर्त्ता का यह भी गंभीर आरोप है कि आरोपी प्रधानाचार्य ने पूरी प्रार्थना सभा के समक्ष उनकी 16 वर्षीय नाबालिग बेटी पर अत्यंत अशोभनीय, अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं, जिससे छात्रा की गरिमा और सम्मान को गहरी ठेस पहुंची है। इस घटना के संबंध में शिकायत मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बीएनएस की धारा 115(2), 79 और किशोर न्याय अधिनियम, 2015 की धारा 75। के तहत मुकद्दमा दर्जकर लिया है। एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने कहा कि मामला संवेदनशील है और इस मामले की हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!