Shimla: मंडी के देवरी स्कूल में छात्रों से संवाद करेंगी प्रियंका गांधी

Edited By Kuldeep, Updated: 17 Aug, 2026 06:54 PM

shimla school priyanka gandhi

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा 18 अगस्त को मंडी जिला के द्रंग विधानसभा क्षेत्र के देवरी में नवनिर्मित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के भवन का उद्घाटन करने के साथ विद्यार्थियों से संवाद भी करेंगी।

शिमला (राक्टा): अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा 18 अगस्त को मंडी जिला के द्रंग विधानसभा क्षेत्र के देवरी में नवनिर्मित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के भवन का उद्घाटन करने के साथ विद्यार्थियों से संवाद भी करेंगी। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को शिमला में मीडिया से बातचीत के दौरान यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि इस अवसर कोई राजनीतिक रैली नहीं होगी। प्रियंका गांधी केवल छात्रों से संवाद करेंगी और उसके बाद वापस शिमला लौट आएंगी।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आगामी सितम्बर माह में जिला सोलन में एक बड़ी जनसभा का आयोजन करने जा रही है, जिसमें कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी वाड्रा सहित अन्य केंद्रीय नेता जनता को संबोधित करेंगे। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी भी जनसभा में शिरकत करेंगे। ऐसे में पार्टी अपने स्तर पर तैयारियां में जुटी हुई है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!