Shimla: 2 दिवसीय हिमाचल दौरे पर आएंगी रजनी पाटिल, लेंगी जमीनी फीडबैक

Edited By Kuldeep, Updated: 19 Sep, 2026 06:23 PM

shimla rajni patil feedback

मिशन 2027 की तैयारियों के बीच कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल 24 सितम्बर से 2 दिवसीय हिमाचल दौरे पर आएंगी। इस दौरान वह पार्टी के जिला, ब्लॉक और प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों से रू-ब-रू होकर संगठन की जमीनी हकीकत का सीधा फीडबैक लेंगी।

शिमला (ब्यूरो): मिशन 2027 की तैयारियों के बीच कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल 24 सितम्बर से 2 दिवसीय हिमाचल दौरे पर आएंगी। इस दौरान वह पार्टी के जिला, ब्लॉक और प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों से रू-ब-रू होकर संगठन की जमीनी हकीकत का सीधा फीडबैक लेंगी। माना जा रहा है कि इस दौरान निष्क्रिय पदाधिकारियों का पूरा रिपोर्ट कार्ड जांचा जाएगा और सुस्त नेताओं पर कार्रवाई की गाज भी गिर सकती है। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार रजनी पाटिल के दौरे की शुरूआत 24 सितम्बर को सोलन से होगी, जहां वह जिला और ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगी।

इसके अगले दिन 25 सितम्बर को वह शिमला स्थित प्रदेश पार्टी मुख्यालय राजीव भवन में प्रदेश स्तर के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगी। इन बैठकों में मुख्य रूप से बीते 3 महीनों के दौरान संगठन की गतिविधियों और पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा की जाएगी। बैठक में पदाधिकारियों से उनके स्तर पर किए गए संगठनात्मक काम का भी का पूरा रिकॉर्ड तलब किया जाएगा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, मंत्रियों और पार्टी विधायकों से भी वह अलग से मुलाकात कर सकती हैं। सूचना के अनुसार उनके उक्त दौरे के बाद प्रदेश कांग्रेस के कुछ पदों पर नए चेहरों की नियुक्तियां भी की जा सकती हैं। इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार पहले ही अपनी रिपोर्ट हाईकमान को सौंप चुके हैं।

किन्नौर कांग्रेस विवाद सुलझाने के होंगे प्रयास
संगठनात्मक समीक्षा के साथ-साथ इस दौरे में किन्नौर कांग्रेस के भीतर सुलग रहे विवाद पर भी रजनी पाटिल राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी और किन्नौर जिला कांग्रेस अध्यक्ष निगम भंडारी से भी बातचीत कर सकती हैं। दोनों पक्षों से बातचीत कर वह पूरे विवाद को सुलझाने का प्रयास करेंगी, ताकि सरकार और संगठन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जा सके।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!