Shimla: अब 21 जुलाई की बैठक पर टिकीं पैंशनर्ज की उम्मीदें

Edited By Kuldeep, Updated: 19 Jul, 2026 09:32 PM

shimla pensioners expectations

हिमाचल प्रदेश के लाखों पैंशनर्ज की नजर अब 21 जुलाई को मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ होने वाली अहम बैठक पर टिकी है।

शिमला (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश के लाखों पैंशनर्ज की नजर अब 21 जुलाई को मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ होने वाली अहम बैठक पर टिकी है। इस दौरान हिमाचल प्रदेश पैंशनर्ज ज्वाइंट फ्रंट के पदाधिकारी मुख्यमंत्री से मुलाकात कर लंबे समय से लंबित वित्तीय लाभों और अन्य महत्वपूर्ण मांगों को प्रमुखता से उठाएंगे। मुख्यमंत्री के साथ यह बैठक सुबह के समय ओकओवर में प्रस्तावित है। ज्वाइंट फ्रंट के प्रदेशाध्यक्ष आत्मा राम शर्मा, मुख्य संयोजक हरीश शर्मा और महासचिव हुकम सिंह ठाकुर ने रविवार को शिमला से जारी बयान में यह बात कही है। बैठक में मुख्य रूप से वर्ष 2016 से 2022 के बीच सेवानिवृत्त पैंशनर्ज के एरियर, 15 प्रतिशत महंगाई भत्ते की लंबित किस्तों की अदायगी और जेसीसी की बैठक जल्द बुलाने सहित अन्य मांगों को प्रमुखता से मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा।

आत्मा राम शर्मा ने कहा कि बीते 3 मई को मुख्यमंत्री के साथ फ्रंट की एक बैठक आयोजित हुई थी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जो आश्वासन दिया था, उसके अनुरूप बीते 11 मई को वित्त विभाग ने मैडीकल बिलों के भुगतान के लिए और 1 जनवरी 2016 से 31 जनवरी 2022 के मध्य रिटायर हुए चतुर्थ श्रेणी के पैंशनर्ज को लीव इनकैशमैंट और ग्रैच्युटी की अदायगी संबंधी अधिसूचना जारी कर दी है। इसके लिए फ्रंट ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया था। अब पैंशनर्ज को उम्मीद है कि 21 जुलाई की बैठक में शेष लंबित मांगों पर भी मुख्यमंत्री सकारात्मक निर्णय लेकर उन्हें राहत प्रदान करेंगे। इसके साथ ही प्रदेश पैंशनर्ज ज्वाइंट फ्रंट शिमला इकाई की बैठक सोमवार को रोटरी टाऊन हॉल में होगी।

बसंतपुर ब्लॉक पैंशनर्ज बनाएंगे रणनीति
हिमाचल प्रदेश पैंशनर्ज वैल्फेयर एसोसिएशन ब्लॉक बसंतपुर की बैठक 21 जुलाई को सुन्नी में होगी। ब्लॉक अध्यक्ष ऋतुराज शर्मा और महासचिव बाबूराम ने रविवार को शिमला से जारी एक संयुक्त बयान में यह जानकारी दी है। बैठक में लंबित मांगों पर चर्चा कर आगामी रणनीति तैयार की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!