Shimla: पटवारी के 574 पदों की भर्ती प्रक्रिया इसी माह होगी पूरी, 1.90 लाख आए आवेदन

Edited By Kuldeep, Updated: 05 Oct, 2026 07:48 PM

shimla patwari recruitment

हिमाचल प्रदेश में पटवारियों के 574 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया इसी माह पूरी कर ली जाएगी। इन पदों के लिए करीब 1 लाख 90 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।

शिमला (भूपिन्द्र): हिमाचल प्रदेश में पटवारियों के 574 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया इसी माह पूरी कर ली जाएगी। इन पदों के लिए करीब 1 लाख 90 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। जानकारी के अनुसार प्रदेश में करीब 19 परीक्षा केंद्रों पर पटवारी भर्ती की परीक्षा आयोजित की जाएगी। हालांकि भर्ती प्रक्रिया लंबी है। ऐसे में नवम्बर माह तक इसके पूरा होने की उम्मीद है तथा इस वर्ष के अंत तक यह पटवारी प्रशिक्षण पर भेज दिए जाएंगे। भर्ती के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में जमीन से जुड़े मामलों, इंतकाल, जमाबंदी, निशानदेही और अन्य राजस्व कार्यों के निपटारे में तेजी आने की उम्मीद है।

प्रदेश में इस समय पटवारियों के करीब 800 पद रिक्त बताए जा रहे हैं। ऐसे में 574 पदों की भर्ती पूरी होने के बाद भी कुछ पद खाली रहेंगे। पटवारी भर्ती की प्रक्रिया हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग के माध्यम से करवाई जा रही है। पटवारी पद की भर्ती भी जॉब ट्रेनी के रूप में की जाएगी। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि पटवारियों के रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया इसी माह अक्तूबर माह में पूरी कर ली जाएगी। सरकार की कोशिश है कि प्रत्येक पटवारी के पास एक ही पटवार सर्किल हो, ताकि लोगों को अपने राजस्व संबंधी कार्यों के लिए अनावश्यक परेशानी न उठानी पड़े।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!