Shimla: लापता हुई दो नाबालिग बच्चियां सकुशल बरामद, परिजनों को सौंपा

Edited By Kuldeep, Updated: 22 Jun, 2026 06:17 PM

shimla minor girl recovered

शिमला पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए अलग-अलग थाना क्षेत्रों से लापता हुई दो नाबालिग बालिकाओं को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों से मिलवाया है।

शिमला (संतोष): शिमला पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए अलग-अलग थाना क्षेत्रों से लापता हुई दो नाबालिग बालिकाओं को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों से मिलवाया है। पुलिस ने दोनों मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए खोज अभियान चलाया था। शिमला पुलिस ने दोनों बच्चियों को सुरक्षित उनके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया है और आमजन से अपील की है कि बच्चों के लापता होने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें।

पहले मामले में, पुलिस थाना बालूगंज के तहत एक महिला ने अपनी नाबालिग बेटी के लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस ने बी.एन.एस. की धारा 137(2) में मामला दर्ज कर तलाश शुरू की। तकनीकी विश्लेषण और मुस्तैदी के दम पर पुलिस ने बालिका को शिमला क्षेत्र से ही सकुशल ढूंढ निकाला। पूछताछ में पता चला कि वह बिना बताए अपनी मर्जी से कुछ परिचितों के पास रहने चली गई थी।

दूसरा मामला पुलिस थाना देहा का है, जहां एक मां ने शिकायत दर्ज करवाई कि उनकी 14 वर्षीय बेटी लापता हो गई और उन्हें किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने का अंदेशा था। पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर उसकी तलाश में अभियान शुरू किया। पुलिस के निरंतर प्रयासों से बच्ची को सैंज क्षेत्र से सुरक्षित बरामद कर लिया गया। जांच में खुलासा हुआ कि वह परिजनों को बताए बिना अपनी सहेली से मिलने गई थी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!