Edited By Kuldeep, Updated: 25 Apr, 2026 07:09 PM

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने शनिवार को भी पीएच.डी. कोर्स वर्क की परीक्षाओं के परिणाम घोषित करने का सिलसिला जारी रखा।
शिमला (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने शनिवार को भी पीएच.डी. कोर्स वर्क की परीक्षाओं के परिणाम घोषित करने का सिलसिला जारी रखा। इसके तहत पीएच.डी. कोर्स वर्क इन जूलॉजी, बोटनी, हिन्दी व संस्कृत के प्रथम सैमेस्टरों के परिणाम घोषित किए गए। सभी के परिणाम 100 प्रतिशत रहे। ये परीक्षाएं बीते मार्च माह में आयोजित हुई थीं। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल ने बताया कि विद्यार्थी अपने परिणाम लॉगइन आईडी के माध्यम से देख सकते हैं।