Edited By Kuldeep, Updated: 12 May, 2026 06:18 PM

शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों में छात्रों के दाखिले की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। विभाग की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार अब 12वीं कक्षा तक के छात्रों को 25 मई तक प्रवेश दिया जा सकेगा।
शिमला (ब्यूरो): शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों में छात्रों के दाखिले की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। विभाग की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार अब 12वीं कक्षा तक के छात्रों को 25 मई तक प्रवेश दिया जा सकेगा। विभाग ने इस दौरान उन छात्रों को यह राहत दी है, जो किन्हीं कारणों के चलते अभी तक दाखिला नहीं ले पाए। विभाग ने स्पष्ट किया है कि छात्रों को प्रवेश सभी निर्धारित नियमों और औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद ही दिए जाएंगे। इस संबंध में स्कूल शिक्षा निदेशक की ओर से राज्य के सभी स्कूल प्रमुखों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए हैं।