Shimla: फेक वैबसाइट्स का जाल, सस्ते होटल के नाम पर ठगी

Edited By Kuldeep, Updated: 03 May, 2026 06:50 PM

shimla fake websites hotels scams

ऑनलाइन होटल बुकिंग के बढ़ते चलन के बीच अब साइबर ठगों ने नया तरीका अपनाया है। हाल के समय में फेक होटल बुकिंग वैबसाइट्स के जरिए लोगों को ठगने के मामले तेजी से सामने आ रहे हैं।

शिमला (राक्टा): ऑनलाइन होटल बुकिंग के बढ़ते चलन के बीच अब साइबर ठगों ने नया तरीका अपनाया है। हाल के समय में फेक होटल बुकिंग वैबसाइट्स के जरिए लोगों को ठगने के मामले तेजी से सामने आ रहे हैं। ये वैबसाइट्स देखने में बिल्कुल असली प्लेटफॉर्म जैसी होती हैं। ऐसे में प्रदेश पुलिस ने आम जनता को सचेत किया है कि ऑनलाइन बुकिंग करते समय विशेष सावधानी बरतनी जरूरी है। हिमाचल प्रदेश जैसे पर्यटन राज्य में भी ऐसे मामले सामने आए हैं। शातिर ठग सक्रिय होकर फर्जी लिंक, नकली वैबसाइट्स और झूठे ऑफर्स के जरिए लोगों को निशाना बना रहे हैं। कई मामलों में पर्यटकों को सस्ते होटल और स्पैशल डिस्काऊंट का लालच देकर ठगा गया है, जिससे उनकी यात्रा योजनाएं भी प्रभावित हुई हैं। ठग आकर्षक ऑफर्स जैसे 70 प्रतिशत तक छूट लिमिटेड टाइम डील या सिर्फ कुछ कमरे बचे हैं, जैसे संदेश दिखाकर लोगों को तुरंत बुकिंग करने के लिए प्रेरित करते हैं।

कई बार ये लिंक गूगल के स्पॉन्सर्ड विज्ञापनों में भी दिखाई देते हैं, जिससे इनकी विश्वसनीयता और बढ़ जाती है। इस तरह यूजर का पैसा भी चला जाता है और यात्रा की योजना भी प्रभावित होती है। पुलिस विभाग के अनुसार केवल विश्वसनीय प्लेटफॉर्म का ही उपयोग करें और किसी भी अनजान लिंक या अत्यधिक सस्ते ऑफर पर तुरंत भरोसा न करें। होटल की आधिकारिक वैबसाइट या सीधे संपर्क के माध्यम से बुकिंग की पुष्टि करना भी जरूरी है। यदि कोई व्यक्ति इस प्रकार के साइबर फ्रॉड का शिकार होता है तो उसे तुरंत राष्ट्रीय साइबर हैल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करना चाहिए या साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज करनी चाहिए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!