Shimla: 2 वर्ष का अनुबंध कार्यकाल पूरा करने वाले कर्मचारी और शिक्षक होंगे नियमित

Edited By Kuldeep, Updated: 24 Aug, 2026 05:35 PM

shimla contract tenure regular

प्रदेश सरकार के आदेशों के बाद विभागों में 30 सितम्बर, 2026 तक 2 वर्ष का अनुबंध कार्यकाल पूरा करने वाले कर्मचारियों, अधिकारियों व शिक्षकों की सेवाओं को नियमित करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

शिमला (ब्यूरो): प्रदेश सरकार के आदेशों के बाद विभागों में 30 सितम्बर, 2026 तक 2 वर्ष का अनुबंध कार्यकाल पूरा करने वाले कर्मचारियों, अधिकारियों व शिक्षकों की सेवाओं को नियमित करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसी कड़ी में विभिन्न विभागों ने जिलों से पात्र कर्मचारियों व अधिकारियों का ब्यौरा मांगा है। शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के विभिन्न वर्गों व कालेज शिक्षक जो 30 सितम्बर तक 2 वर्ष का अनुबंध कार्यकाल पूरा कर रहे हैं, उनका ब्यौरा आवश्यक दस्तावेजों के साथ निदेशालय भेजने को कहा है। इसमें मैडीकल फिटनैस सर्टीफिकेट अनिवार्य तौर पर भेजने को कहा है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!