Shimla: प्राथमिक शिक्षकों के साथ एमडीएम कर्मी भी उतरे आंदोलन में, काले बिल्ले लगाकर जताया विरोध

Edited By Kuldeep, Updated: 03 Oct, 2026 10:41 PM

shimla primary teacher

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन को अब मिड-डे मील (एमडीएम) कर्मी भी उतर गए हैं। न्यू काम्पलैक्स सिस्टम लागू किए जाने के विरोध में शनिवार को शिक्षकों व एमडीएम कर्मियों ने काले बिल्ले लगाकर काम किया और सरकार के खिलाफ विरोध जताया।

शिमला (प्रीति): प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन को अब मिड-डे मील (एमडीएम) कर्मी भी उतर गए हैं। न्यू काम्पलैक्स सिस्टम लागू किए जाने के विरोध में शनिवार को शिक्षकों व एमडीएम कर्मियों ने काले बिल्ले लगाकर काम किया और सरकार के खिलाफ विरोध जताया। न्यू काम्पलैक्स सिस्टम लागू होने से उनकी नौकरी पर संकट खड़ा हो सकता है। वर्तमान में प्रदेश के स्कूलों में करीब 21 हजार एमडीएम कर्मी कार्यरत हैं, लेकिन नए सिस्टम के लागू होने के बाद करीब 10 हजार कर्मियों को काम से बाहर होना पड़ सकता है। गौर हो कि सरकार के इस फैसले के खिलाफ 25 हजार शिक्षक और 21 हजार एमडीएम कर्मी विरोध में है।

उधर प्राथमिक शिक्षक संघ ने आगामी विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान सरकार को घेरने की भी तैयारी शुरू कर दी है। संघ के अनुसार सत्र से पहले प्रदेश के सभी 68 विधायकों को शिक्षकों की मांगों से संबंधित मांग-पत्र सौंपा जाएगा। इसके बाद शीतकालीन विधानसभा सत्र के दौरान धर्मशाला में विशाल धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। शिक्षकों का क्रमिक अनशन शनिवार को 70वें दिन भी शिक्षा निदेशालय शिमला में जारी रहा। इस दौरान जिला चम्बा के भरमौर ब्लॉक के पदाधिकारियों ने क्रमिक अनशन में भाग लिया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!