Edited By Swati Sharma, Updated: 26 Sep, 2026 05:05 PM

कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक लिमिटेड की नगरोटा सूरियां शाखा में डेली डिपॉजिट (डीडीएस) खातों में वित्तीय वित्तीय अनियमितताओं का मामला सामने आया है। बैंक की प्रारंभिक जांच में अब तक करीब 12 लाख रुपए के गबन का खुलासा हुआ है।
नगरोटा सूरियां : कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक लिमिटेड की नगरोटा सूरियां शाखा में डेली डिपॉजिट (डीडीएस) खातों में वित्तीय वित्तीय अनियमितताओं का मामला सामने आया है। बैंक की प्रारंभिक जांच में अब तक करीब 12 लाख रुपए के गबन का खुलासा हुआ है। उक्त बैंक की शाखा में वित्तीय अनियमिताओं की जांच अभी जारी है और राशि बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
खातों में पूरी रकम दर्ज नहीं की गई
डेली डिपॉजिट खाताधारकों ने करीब एक सप्ताह पहले बैंक प्रबंधन से शिकायत की थी कि वे कई महीनों प्रतिदिन निर्धारित राशि जमा करवाते रहे, लेकिन उनके खातों में पूरी रकम दर्ज नहीं की गई। उपभोक्ताओं का आरोप है कि कलैक्शन करने वाले व्यक्ति को दी गई राशि बैंक खातों में जमा नहीं करवाई। शिकायत मिलने के अगले ही दिन बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों ने कमेटी गठित कर जांच शुरू कर दी। मामले में शाखा के पूर्व प्रबंधक को ड्यूटी से गैरहाजिर रहने के चलते निलंबित किया गया है। वहीं, बैंक प्रबंधन आरोपी कलैक्शन करने वाले व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने की प्रक्रिया में है। उधर, आरोपी व्यक्ति ने आरोपों को सिरे से नाकारा है। शुक्रवार को कई खाताधारक अपने खातों का रिकॉर्ड और बैलेंस जांचते नजर आए।
वसूली जाएगी राशि
बैंक के जी एम अनिल कुमार ने बताया कि जांच अभी जारी हैं और अभी तक 12 लाख रुपए के गवन की पुष्टि हुई है। उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी तथा उपभोक्ताओं की राशि की वसूली आरोपी से की जाएगी।
प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें