प्रदेश में 11 जून तक साफ रहेगा मौसम

Edited By Kuldeep, Updated: 07 Jun, 2021 09:53 PM

shimla 11 june weather clear

प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में सोमवार को मौसम साफ रहा। मौसम विभाग की मानें तो 11 जून तक मौसम सामान्य बना रहेगा।

शिमला (ब्यूरो): प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में सोमवार को मौसम साफ रहा। मौसम विभाग की मानें तो 11 जून तक मौसम सामान्य बना रहेगा। 11 जून से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मध्यम व मैदानी क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है। मौसम में आए बदलाव से तापमान में हल्की बढ़ौतरी भी दर्ज की गई। मौसम विभाग के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने बताया कि अपने निर्धारित समय से एक सप्ताह पहले मानसून प्रदेश में दस्तक दे सकता है। अमूमन 25 जून के आसपास मानसून प्रदेश में प्रवेश करता है, लेकिन इस बार एक सप्ताह पहले मानसून के आने की संभावना है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!