हिमाचल की खूबसूरत वादियों का आनंद ले रही बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री

Edited By Kuldeep, Updated: 22 Sep, 2026 09:46 PM

kasauli bollywood actress

हिमाचल की खूबसूरत वादियों में इन दिनों बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर का प्रवास चर्चा का विषय बना हुआ है।

कसौली: हिमाचल की खूबसूरत वादियों में इन दिनों बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर का प्रवास चर्चा का विषय बना हुआ है। जानकारी के अनुसार अभिनेत्री पिछले दो-चार दिनों से कसौली के ग्लेन व्यू रिजॉर्ट में ठहरी हुई हैं और यहां की सुरम्य पहाड़ियों तथा शांत वातावरण का आनंद ले रही हैं। होटल प्रबंधन से मिली पुष्टि के अनुसार अभिनेत्री का यह प्रवास पूरी तरह निजी है। उर्मिला मातोंडकर को होटल परिसर में सैर करते और कसौली की वादियों का लुत्फ उठाते देखा गया। गौरतलब है कि उर्मिला मातोंडकर बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री हैं, जिन्होंने रंगीला, सत्या, भूत जैसी फिल्मों से अपनी अलग पहचान बनाई थी। कसौली में उनकी मौजूदगी को लेकर स्थानीय लोगों तथा पर्यटन उद्योग से जुड़े लोगों में भी उत्सुकता देखी जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!