पर्यटन नगरी मनाली में सैक्स रैकेट का पर्दाफाश, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 30 Apr, 2018 01:06 AM

sex racket busted in manali

पर्यटन नगरी मनाली में पर्यटन गतिविधियों के बढ़ते ही देह व्यापार का गोरखधंधा भी गति पकडऩे लगा है। एक नाबालिग लड़की ने चाइल्ड हैल्पलाइन के माध्यम से मनाली थाने में शिकायत दर्ज करवा कर मनाली में चल रहे देह व्यापार का पर्दाफाश किया है।

मनाली (शम्भू): पर्यटन नगरी मनाली में पर्यटन गतिविधियों के बढ़ते ही देह व्यापार का गोरखधंधा भी गति पकडऩे लगा है। एक नाबालिग लड़की ने चाइल्ड हैल्पलाइन के माध्यम से मनाली थाने में शिकायत दर्ज करवा कर मनाली में चल रहे देह व्यापार का पर्दाफाश किया है। नाबालिग लड़की बाहरी राज्य की रहने वाली है। उसने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि उसे जबरन देह व्यापार में धकेला गया है। मामले की जांच कर रहे जांच अधिकारी मोहन रावत ने बताया कि नाबालिग लड़की की शिकायत पर मामला दर्ज कर 24 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। जांच के बाद ही इस गिरोह का सच सामने आ सकेगा। 


पंजाब का रहने वाला है आरोपी
उन्होंने बताया कि यह आरोपी पंजाब का रहने वाला है और मनाली में किराए के मकान में रहता था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शिव सिंह पुत्र सीता राम, निवासी हाऊस नंबर 52 आलोगगढ़ रोड सिगमा सिटी जीरकपुर पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि इस पूरे प्रकरण में पुलिस को सूचना मिली है कि डेढ़ दर्जन से अधिक नाबालिग व बालिग लड़कियों को गोरखधंधे में धकेला गया है। इनकी संख्या अभी और बढ़ सकती है। 


बीते वर्ष भी मनाली में पकड़ा था मामला
पर्यटन नगरी मनाली में पुलिस ने बीते वर्ष में भी सैक्स रैकेट का मामला पकड़ा था। उस मामले में भी 3 महिलाओं को होटल से बरामद कर पंजाब के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था। पंजाब के उस व्यक्ति की पत्नी को भी पुलिस ने धरा था। इस पूरे प्रकरण में हाई प्रोफाइल तरीके से गोरखधंधे को चलाने का खुलासा हुआ था। 


मामले की बारीकी से हो रही जांच
कुल्लू की एस.पी. शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है और शीघ्र ही इस देह व्यापार के गोरखधंधे की सभी कडिय़ों का पर्दाफाश किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आरोपी को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। जिले में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों को नहीं चलने दिया जाएगा। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!