शिमला पुलिस की बड़ी कामयाबी, पंजाब और हरियाणा से 2 मुख्य चिट्टा सप्लायर गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 19 Jun, 2026 10:49 PM

2 heroin suppliers arrested from punjab and haryana

नशा तस्करों और ड्रग माफिया के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान में शिमला पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है।

शिमला (संतोष/बशनाट): नशा तस्करों और ड्रग माफिया के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान में शिमला पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने बैकवर्ड लिंकेज के जरिए अंतर्राज्यीय ड्रग नैटवर्क को ध्वस्त करते हुए 2 अलग-अलग मामलों में पंजाब और हरियाणा से चिट्टे के 2 मुख्य सप्लायर्स को दबोचने में कामयाबी हासिल की है। एएसपी शिमला अभिषेक ने शुक्रवार को प्रैसवार्ता में खुलासा किया कि यह कार्रवाई स्पष्ट करती है कि शिमला पुलिस केवल छोटे पैडलर्स ही नहीं, बल्कि नशे की सप्लाई चेन के सरगनाओं को सीधे निशाना बना रही है।

पहले केस में 5 जून को पुलिस थाना ठियोग की टीम ने राजेश चौहान, मानिक सूद और अंशुल शर्मा को 9.150 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया था। कॉल डिटेल, तकनीकी विश्लेषण और साक्ष्यों की गहन जांच के दौरान पता चला कि इस खेप की आपूर्ति पंजाब से हुई थी। ठियोग पुलिस की टीम ने जाल बिछाकर 16 जून को मुख्य सप्लायर हिमांशु कनौजिया उर्फ हर्ष निवासी गोविंद कालोनी, खरड़, मोहाली, पंजाब को गिरफ्तार कर लिया।

दूसरे मामले में 28 अप्रैल को जुब्बल थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने 20.09 ग्राम चिट्टे के साथ 3 आरोपियों पंकज, विनय और पूजा को पकड़ा था। गहन जांच के बाद पुलिस को मुख्य सप्लायर का सुराग मिला, जो अप्पर शिमला क्षेत्र में नशे का जाल फैला रहा था। जुब्बल पुलिस की टीम ने 17 जून को हरियाणा के फतेहाबाद के गांव म्योंद कलां, जाखल में रेड करके मनजीत सिंह (24) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

एएसपी अभिषेक ने कहा कि वर्ष 2026 में अब तक शिमला पुलिस द्वारा प्रभावी और कठोर कार्रवाई करते हुए 2.5 किलो चिट्टा सीज किया गया है, जबकि 2025 में बरामदगी 1 किलो थी, जोकि अढ़ाई गुना अधिक है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!