Solan: बद्दी पुलिस की नशे के विरुद्ध कार्रवाई, ​चिट्टे की खेप के साथ आरोपी गिरफ्तार

Edited By Kuldeep, Updated: 24 Jun, 2026 11:31 PM

bbn chitta

पुलिस जिला बद्दी की स्पैशल सैल टीम द्वारा गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चौकीवाला चौक नालागढ़ के पास एक व्यक्ति को काबू किया गया, जो अपनी स्कूटी में चिट्टा लेकर बिक्री करने की फिराक में खड़ा था।

बीबीएन (शेर सिंह): पुलिस जिला बद्दी की स्पैशल सैल टीम द्वारा गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चौकीवाला चौक नालागढ़ के पास एक व्यक्ति को काबू किया गया, जो अपनी स्कूटी में चिट्टा लेकर बिक्री करने की फिराक में खड़ा था। पुलिस टीम द्वारा उक्त आरोपी तथा उसकी स्कूटी की तलाशी लेने पर स्कूटी की डिग्गी से 6.45 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) व एक डिजिटल तराजू बरामद किया गया।

आरोपी की पहचान संजीव शर्मा, निवासी गांव प्लासड़ा कालू तहसील नालागढ़, जिला सोलन के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक बद्दी विनोद कुमार धीमान ने बताया कि इस संबंध में आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना नालागढ़ में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आगामी अन्वेषण जारी है तथा यह भी जांच की जा रही है कि इस अवैध नशा तस्करी के कारोबार में आरोपी के साथ अन्य कौन-कौन व्यक्ति संलिप्त हैं और यह नशीला पदार्थ कहां से लाया है ।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!