हिमाचल में हैवानियत: 45 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Edited By Swati Sharma, Updated: 29 Jun, 2026 12:16 PM

atrocity in himachal 45 year old woman dushkram

Hamirpur News : हिमाचल के हमीरपुर जिले से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां पर एक 45 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म किया गया। वहीं, पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगामी कार्रवाई में जुट गई है।

Hamirpur News : हिमाचल के हमीरपुर जिले से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां पर एक 45 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म किया गया। वहीं, पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगामी कार्रवाई में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, मामला महिला थाना हमीरपुर के तहत एक गांव का है। पीड़िता के पिता ने महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई है। शिकायत के अनुसार, पीड़िता की शादी वर्ष 2000 में हुई थी। पीड़िता और उसके बेटे मानसिक रूप से परेशान हैं। आरोप है कि आरोपी पिछले करीब छह महीने से महिला को बहला-फुसलाकर व शराब पिलाकर उसका शारीरिक शोषण कर रहा था।

पीड़िता ने परिजनों को सुनाई आपबीत्ती

पीड़िता के पिता के अनुसार, कुछ महीने पहले महिला राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे बेहद आपत्तिजनक और नग्न अवस्था में ग्रामीणों को मिली थी, जिसके शरीर से अत्यधिक शराब और उल्टियों की दुर्गंध आ रही थी। उस समय ग्रामीण उसे सुरक्षित घर लेकर आए थे, लेकिन वह दोबारा मायके से लापता हो गई। बताया जा रहा है कि बीते 17 जून को पीड़िता अपने मायके से ससुराल जाने के लिए निकली थी, लेकिन वह वहां पर नहीं पहुंची। करीब एक सप्ताह बाद 24 जून को गांव की कुछ महिलाओं ने पीड़िता को लावारिस हालत में सड़क किनारे देखा और उसे उसके परिवार तक पहुंचाया। इसके बाद पीड़िता ने अपने परिजनों को आपबीत्ती सुनाई। पीड़िता ने बताया कि आरोपी व्यक्ति ने उसे श्मशानघाट के पास बने एक शेड में रखा हुआ था।

आरोपी गिरफ्तार

बता दें कि पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है। मामले की पुष्टि करते हुए हमीरपुर के पुलिस अधीक्षक (SP) बलवीर सिंह ने बताया कि दुष्कर्म की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़िता का मेडिकल करवाया गया हैं।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!