बिलासपुर पुलिस की पंजाब में दबिश, अंतर्राज्यीय ड्रग नैटवर्क का मुख्य सरगना गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 02 Jul, 2026 04:53 PM

main kingpin arrested from punjab

नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बिलासपुर पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। पुलिस ने चिट्टा तस्करी के एक अंतर्राज्यीय नैटवर्क का खुलासा करते हुए पंजाब से सप्लाई चेन संचालित करने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है।

बिलासपुर (बंशीधर): नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बिलासपुर पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। पुलिस ने चिट्टा तस्करी के एक अंतर्राज्यीय नैटवर्क का खुलासा करते हुए पंजाब से सप्लाई चेन संचालित करने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच अभी जारी है और पुलिस नैटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।

जानकारी के अनुसार गत 29 जून को पुलिस थाना स्वारघाट की टीम ने गरामोड़ा के पास नाकाबंदी के दौरान मोहित कुमार (34) निवासी भ्यूली तहसील सदर जिला मंडी को 14.01 ग्राम चिट्टा सहित गिरफ्तार किया था। आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना स्वारघाट में मामला दर्ज किया गया था। इस गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू की। पूछताछ के साथ-साथ डिजिटल साक्ष्यों और वित्तीय लेन-देन की पड़ताल की गई। जांच में सामने आया कि बरामद चिट्टे की खेप पंजाब से लाई गई थी और इस सप्लाई चेन में मंडी निवासी निशांत शर्मा भी शामिल था।

इसके बाद पुलिस ने गत दिवस मंडी में दबिश देकर निशांत शर्मा (33) निवासी पुरानी मंडी को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों से पूछताछ के दौरान पुलिस को सप्लाई नैटवर्क की अहम कड़ी का पता चला। जांच में खुलासा हुआ कि पंजाब निवासी जसनप्रीत सिंह अपने साथियों के साथ मिलकर इस अंतर्राज्यीय चिट्टा सप्लाई नैटवर्क का संचालन कर रहा था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जाल बिछाया और आरोपी को वीरवार को पंजाब में दबिश देकर जसनप्रीत सिंह (21) निवासी जिला एसबीएस नगर (पंजाब) को गिरफ्तार कर लिया। 

बताया जा रहा है कि इस मामले में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी प्रदेश में किसे और कहां-कहां चिट्टा बेचता था। एसपी बिलासपुर अभिषेक धीमान ने बताया कि मामले की जांच अभी जारी है। नैटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की पहचान कर उनकी भूमिका की भी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा है कि जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!