हिमाचल के लाहौल-स्पीति में अचानक आई बाढ़, मनाली-लेह राजमार्ग बंद...कई गांवों का टूटा संपर्क

Edited By Swati Sharma, Updated: 30 Jun, 2026 11:24 AM

flash floods in himachal lahaul spiti

Shimla News : हिमाचल प्रदेश के जनजातीय लाहौल-स्पीति जिले में अचानक आई बाढ़ के कारण मनाली-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया है और करीब एक दर्जन गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क कट गया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। स्थानीय लोगों के...

Shimla News : हिमाचल प्रदेश के जनजातीय लाहौल-स्पीति जिले में अचानक आई बाढ़ के कारण मनाली-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया है और करीब एक दर्जन गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क कट गया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

कई गांवों का टूटा संपर्क

स्थानीय लोगों के अनुसार, बाढ़ के साथ आए मलबे के कारण जिला मुख्यालय केलांग जाने वाला मार्ग अवरुद्ध हो गया है। जिले के दूरदराज के इलाकों को जोड़ने वाला जॉबरंग पुल भी पानी में डूब गया है। अधिकारियों ने बताया कि जिस्पा में अचानक आई बाढ़ के कारण मनाली-लेह राजमार्ग बंद कर दिया गया है जबकि झालमा नाले में आई बाढ़ के चलते कई गांवों तक पहुंचना संभव नहीं रह गया है। स्थानीय लोगों ने कहा कि पहाड़ों की ऊंची चोटियों पर बर्फ पिघलने से झालमा नाले का जलस्तर बढ़ गया है। अचानक आई बाढ़ के वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से साझा किए जा रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की 70 आरसीसी इकाई तीन मशीनों की मदद से मनाली-लेह राजमार्ग को बहाल करने के काम में जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि पहले 10 से 12 वाहनों को सुरक्षित निकाल लिया गया था, लेकिन तेज बहाव के कारण सड़क पर लगातार मलबा जमा हो रहा है।

बीआरओ के एक अधिकारी ने कहा कि सड़क को जल्द से जल्द यातायात के लिए खोलने के हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। इस बीच, शिमला स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने दो और तीन जुलाई को हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका को देखते हुए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!