हिमाचल के कांगड़ा में चोरों के हौसले बुलंद! बंद घर को बनाया निशाना, लाखों रुपए और गहने उड़ाए

Edited By Swati Sharma, Updated: 18 Sep, 2026 01:47 PM

thieves make off with lakhs of rupees and jewelry in kangra

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। क्षेत्र में चोरी की छठी वारदात सामने आने से लोगों में दहशत का माहौल है। पिछले 2 सप्ताह में चोरी की यह छठी घटना है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार हो चोरी की घटनाओं से वे खुद...

Kangra News : ज्वाली विधानसभा क्षेत्र में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। क्षेत्र में चोरी की छठी वारदात सामने आने से लोगों में दहशत का माहौल है। पिछले 2 सप्ताह में चोरी की यह छठी घटना है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार हो चोरी की घटनाओं से वे खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। इसी बीच ग्राम पंचायत भलूं में चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर लाखों रुपए के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी कर ली।

कीमती सामान लेकर फरार हुए चोर

जानकारी के मुताबिक, वारदात के समय घर के सदस्य मौजूद नहीं थे। इसी का फायदा उठाकर चोर घर में घुसे और मुख्य दरवाजा तोड़ने के बाद सभी कमरों की अलमारियों को खंगाल कर कीमती सामान लेकर फरार हो गए। घर के मालिक प्रेम सिंह मोहन ने घर की निगरानी की जिम्मेदारी पड़ोसी वरुण शर्मा को दी थी। वरुण शर्मा नियमित रूप से सुबह-शाम घर का चक्कर लगाकर निगरानी करते थे। गुरुवार सुबह जब वह घर देखने पहुंचे तो मुख्य दरवाजा टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा तो कमरों की अलमारियां भी टूटी हुई थीं और सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने तुरंत ग्राम पंचायत प्रधान को घटना की सूचना दी। पंचायत प्रधान ने इसकी जानकारी पुलिस थाना ज्वाली को दी। बताया जा रहा है कि चोर घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर भी अपने साथ ले गए हैं।

पुलिस खाली हाथ

वहीं, भलू पंचायत में हुई चोरी की घटना की जांच फोरेंसिक टीम कर रही हैं। एएसपी धर्म चंद वर्मा ने बताया कि अभी तक मकान मालकिन दुबई में है तथा उसके घर आने पर ही पता लगेगा कि कितने गहने व कैश चोरी हुए हैं। इधर, चोरी की एक वारदात में सीसीटीवी कैमरे में कुछ संदिग्ध चोर पंजाबी भाषा में बातचीत करते हुए नजर आए थे, लेकिन अभी तक पुलिस उनके बारे में कोई ठोस सुराग हासिल नहीं कर पाई है। एएसपी धर्म चंद वर्मा ने बताया कि चोरी की घटनाओं से संबंधित सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। 

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!