आरक्षण की शव यात्रा निकालने पर अनुसूचित जाति संगठनों ने निकाली रोष रैली (Video)

Edited By Vijay, Updated: 17 Nov, 2021 06:41 PM

ऊना जिला मुख्यालय में विभिन्न अनुसूचित जाति संगठनों ने राजधानी शिमला में सवर्ण संगठनों द्वारा संविधान में निहित अनुसूचित जाति जनजाति अधिनियम एक्ट व आरक्षण की शव यात्रा निकालने का कड़ा विरोध किया है।

ऊना (अमित): ऊना जिला मुख्यालय में विभिन्न अनुसूचित जाति संगठनों ने राजधानी शिमला में सवर्ण संगठनों द्वारा संविधान में निहित अनुसूचित जाति जनजाति अधिनियम एक्ट व आरक्षण की शव यात्रा निकालने का कड़ा विरोध किया है। गुस्साए अनूसचित जाति संगठनों में श्री गुरु रविदास महासभा जिला ऊना, महर्षि वाल्मीकि युवा एकता महासभा, श्री गुरु रविदास साधु संप्रदाय हिमाचल प्रदेश, राष्ट्रीय दलित मानवाधिकार एवं राष्ट्रीय दलित न्याय आंदोलन व भीम आर्मी जिला ऊना सहित आधा दर्जन से ज्यादा संगठनों ने इस शव यात्रा को तत्काल प्रभाव से रोक लगाने की मांग की है। इस संबंध में सभी संगठनों ने एमसी पार्क ऊना से लेकर उपायुक्त कार्यालय तक रोष रैली निकाल डीसी राघव शर्मा के माध्यम से राष्ट्रपति, पीएम, राज्यपाल व मुख्यमंत्री को प्रेषित किया है।

श्री गुरु रविदास महासभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवि बस्सी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में सवर्ण जाति के लोगों ने बिना कुछ सोचे-समझे प्रदेश में भाईचारे को समाप्त करने की नींव रखी है। अनुसूचित जाति जनजाति अधिनियम एक्ट व आरक्षण शव यात्रा शुरू की है जोकि संवैधानिक अधिकारों को हनन करने की काेशिश है। यह अधिकार अनूसचित जाति को कानूनन मिले हैं। उन्होंने सरकार से मांग कि है कि जिन लोगों ने संविधान में निहित अधिकारों की शव यात्रा निकालने का घटिया काम किया है। उनके खिलाफ देशद्रोह और समाज के भाईचारे में अराजकता फैलाने की धाराओं के तहत मामले दर्ज किए जाएं। तत्काल प्रभाव से इस शव यात्रा पर रोक लगाकर इसे निकालने वालों को गिरफ्तार किया जाए। अगर ऐसा नहीं होता है तो अनुसूचित जाति समाज पूरे प्रदेश और भारत में रोष प्रदर्शन करेगा, जिसकी जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन की होगी।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!