Hamirpur: मैहरे में पेड़ से लटका मिला शव, अभी तक नहीं हुई कोई पहचान

Edited By Kuldeep, Updated: 15 Jul, 2026 06:12 PM

barsar person dead body

मैहरे क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। व्यक्ति की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है, जिसकी शिनाख्त के लिए पुलिस द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से अपील की गई है।

बड़सर (नवनीत): मैहरे क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। व्यक्ति की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है, जिसकी शिनाख्त के लिए पुलिस द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से अपील की गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बड़सर-मैहरे के बीच यह घटना पेश आई है। सुबह सवेरे लेबर के कुछ व्यक्तियों द्वारा अमरूद के पेड़ से एक व्यक्ति को लटके देखा गया।

उक्त व्यक्ति द्वारा अपनी कमीज का फंदा लगाकर लगाया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डीएसपी बड़सर लालमन शर्मा ने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा देखने से व्यक्ति 30 से 35 वर्ष का प्रवासी लग रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!