महंगे प्याज से राहत, शिमला में 40 रुपए किलो पहुंचे दाम

Edited By kirti, Updated: 04 Feb, 2020 10:18 AM

relief from expensive onions

महंगे प्याज की मार झेल रहे शिमलावासियों ने राहत की सांस ली है। राजधानी शिमला में प्याज के दामों में गिरावट जारी है। इसी गिरावट के चलते अब प्याज के दाम 40 रुपए पहुंच गए हैं। शिमला सब्जी मंडी में सोमवार को प्याज 40 रुपए बिका। इस दौरान सब्जी मंडी में...

 

शिमला : महंगे प्याज की मार झेल रहे शिमलावासियों ने राहत की सांस ली है। राजधानी शिमला में प्याज के दामों में गिरावट जारी है। इसी गिरावट के चलते अब प्याज के दाम 40 रुपए पहुंच गए हैं। शिमला सब्जी मंडी में सोमवार को प्याज 40 रुपए बिका। इस दौरान सब्जी मंडी में गृहिणियां व अन्य लोग किलो व 2 किलो प्याज खरीदते हुए दिखाई दिए। सब्जी मंडी में प्याज की खरीददारी करते हुए टुटू, विकासनगर व छोटा शिमला की गृहिणियों ने बताया कि प्याज के दामों में अब जाकर गिरावट आई जिससे उन्होंने राहत की सांस ली है। यही लाल प्याज पिछले महीने उन्होंने 100 से 120 रुपए खरीदा था। प्रदेश सहित राजधानी शिमला में 3 माह से प्याज के दाम आसमान छू रहे थे और आलम यह था कि प्याज के दाम 130 रुपए प्रतिकिलो तक पहुंच गए थे, वहीं प्याज के दामों को लेकर प्रदेश सरकार भी गंभीर हो गई थी और प्रदेश सरकार ने भी लोगों को राहत दिलाने के लिए बाहरी राज्यों से प्याज मंगवाया था लेकिन वह भी समय से नहीं पहुंच सका था और जनवरी के आधे माह तक लोगों को महंगा प्याज खरीदना पड़ा था।

 

प्याज की नई फसल पहुंचने लगी सब्जी मंडी
बाहरी राज्यों से प्याज की नई फसल की सप्लाई प्रदेश सहित शिमला की सब्जी मंडियों तक पहुंचने लगी है। ऐसे में प्याज के दामों में गिरावट आना शुरू हो गई है। सब्जी मंडी शिमला में नासिक सहित राजस्थान से भी सप्लाई आ रही है। कारोबारियों का मानना है कि अभी और भी प्याज के दामों में गिरावट आएगी। लोगों को और भी सस्ता प्याज उपलब्ध होगा।

धीरे-धीरे सामान्य हो रहे दाम
शिमला सब्जी मंडी सहित उपनगरों में भी प्याज के दाम धीरे-धीरे गिर रहे हैं। उपनगरों में प्याज 50 रुपए तक बिक रहा है। यह भी कुछ ही दुकानों पर बिक रहा है जिनके पास पुरानी सप्लाई प्याज की थी, वहीं जिन दुकानदारों के पास नई सप्लाई है उनके पास प्याज सस्ता है। खाद्य एवं आपूॢत विभाग ने दुकानदारों को प्याज के दाम सामान्य रखने के निर्देश दिए हैं।


 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!