Shimla: बदशाल में महासू देवता के मंदिर लाखों की चोरी, 3 किलो चांदी व नकदी पर हाथ साफ

Edited By Kuldeep, Updated: 04 Oct, 2026 08:49 PM

rohru temple theft

टिक्कर तहसील के अंतर्गत बदशाल गांव स्थित देवता महासू मंदिर में चोरों ने सेंध लगाकर चांदी की धार्मिक सामग्री और नकदी चोरी कर ली। चोरी की यह वारदात 2 और 3 अक्तूबर की मध्यरात्रि की बताई जा रही है।

रोहड़ू (कार्तिक): टिक्कर तहसील के अंतर्गत बदशाल गांव स्थित देवता महासू मंदिर में चोरों ने सेंध लगाकर चांदी की धार्मिक सामग्री और नकदी चोरी कर ली। चोरी की यह वारदात 2 और 3 अक्तूबर की मध्यरात्रि की बताई जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में लोगों में चिंता का माहौल है। जानकारी के अनुसार अज्ञात व्यक्ति ने मंदिर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद मंदिर में रखी लोहे की सेफ को भी तोड़ दिया। चोरों ने सेफ के अंदर रखी करीब एक-एक किलोग्राम वजन की चांदी की 2 सिल्लियां चोरी कर लीं। इसके अलावा मंदिर में रखी करीब 500 ग्राम वजन की चांदी का छत्र तथा देव प्रतिमा के साथ रखी करीब 500 ग्राम वजन की चांदी की शिवलिंग भी चोरी होने की सूचना है। मंदिर के समीप एक डिब्बे में रखी करीब 9 हजार की नकदी भी चोर अपने साथ ले गए।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मंदिर से कुल करीब 3 किलोग्राम चांदी की सामग्री चोरी हुई है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 7 लाख रुपए बताई जा रही है। नकदी समेत कुल प्रारंभिक नुक्सान करीब 7.09 लाख रुपए आंका गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्त्ता सुरेंद्र सिंह पुत्र महेंद्र सिंह निवासी गांव बदशाल, डाकघर धराड़ा, तहसील टिक्कर, जिला शिमला की लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस थाना रोहड़ू में भारतीय न्याय संहिता की धारा 331(3), 305 और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी की पहचान और चोरी की गई सामग्री की बरामदगी के लिए जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!