Solan: सीमैंट के दाम में फिर 15 रुपए की बढ़ौतरी, लोग परेशान

Edited By Kuldeep, Updated: 10 Oct, 2026 11:13 PM

solan cement expensive

हिमाचल में सीमैंट कंपनियों ने एक बार फिर दाम बढ़ाकर उपभोक्ताओं की जेब पर बोझ डाल दिया है। सीमैंट के प्रति बैग दाम में 15 रुपए की बढ़ौतरी की गई है। इसके साथ ही सोलन में सीमैंट का एक बैग अब 410 रुपए में मिल रहा है।

सोलन (पाल): हिमाचल में सीमैंट कंपनियों ने एक बार फिर दाम बढ़ाकर उपभोक्ताओं की जेब पर बोझ डाल दिया है। सीमैंट के प्रति बैग दाम में 15 रुपए की बढ़ौतरी की गई है। इसके साथ ही सोलन में सीमैंट का एक बैग अब 410 रुपए में मिल रहा है। पिछले एक महीने में सीमैंट के दाम करीब 25 रुपए प्रति बैग बढ़ चुके हैं। पहले 5-5 रुपए की बढ़ौतरी के बाद अब कंपनियों ने सीधे 15 रुपए दाम बढ़ा दिए हैं। पहले से ही निर्माण सामग्री की बढ़ती लागत से परेशान लोगों के लिए अब घर बनाना और महंगा होता जा रहा है। जीएसटी दरों में कटौती के बाद आम उपभोक्ताओं को राहत मिलने की उम्मीद थी, लेकिन सीमैंट कंपनियों की ओर से लगातार की जा रही मूल्य वृद्धि इस राहत को बेअसर करती नजर आ रही है।

हिमाचल में सीमैंट के दाम सभी क्षेत्रों में एक समान नहीं हैं। परिवहन खर्च और क्षेत्र के हिसाब से कीमतों में अंतर रहता है। प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में सीमैंट का एक बैग करीब 410 रुपए से लेकर 500 रुपए तक में बिक रहा है। प्रदेश में कई सीमैंट उद्योग स्थापित हैं, लेकिन इसके बावजूद प्रदेश के उपभोक्ताओं को बार-बार कीमतों में बढ़ौतरी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार बढ़ रहे दामों के बीच कंपनियों की मूल्य निर्धारण नीति और सरकारी निगरानी को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!