शिमला के जुब्बल और कोटखाई में अब नहीं चलेंगी एंटी-हेल गन, हाईकोर्ट ने 1 साल के लिए लगाया प्रतिबंध

Edited By Vijay, Updated: 06 Oct, 2026 12:04 PM

ban on the use of anti hail gun in jubbal and kotkhai

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने एक अहम आदेश जारी करते हुए शिमला जिले के जुब्बल और कोटखाई क्षेत्रों में एंटी-हेल गन (ओला रोधक बंदूक) के इस्तेमाल पर तुरंत प्रभाव से रोक लगा दी है।

शिमला (मनोहर): हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने एक अहम आदेश जारी करते हुए शिमला जिले के जुब्बल और कोटखाई क्षेत्रों में एंटी-हेल गन (ओला रोधक बंदूक) के इस्तेमाल पर तुरंत प्रभाव से रोक लगा दी है। मुख्य न्यायाधीश जीएस संधावालिया और न्यायाधीश बिपिन चंद्र नेगी की खंडपीठ ने एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए स्पष्ट किया है कि यह प्रतिबंध सरकारी के साथ-साथ निजी तौर पर लगाई गई सभी एंटी-हेल गन पर लागू होगा।

न्यायालय ने यह कड़ा कदम बागवानी निदेशक द्वारा दायर किए गए एक हलफनामे के बाद उठाया है। हलफनामे के तथ्यों से यह स्पष्ट हुआ है कि जब हेल कंट्रोल सिस्टम (एंटी-हेल गन) को एक घंटे से अधिक समय तक संचालित किया गया, तो उस दौरान भारी बारिश दर्ज की गई। इन वैज्ञानिक और व्यावहारिक साक्ष्यों को देखते हुए कोर्ट ने माना कि एंटी-हेल गन के कारण पड़ोसी क्षेत्रों के मौसम और फसल को नुकसान होने की जो आशंकाएं जताई जा रही थीं, वे सच साबित होती दिख रही हैं।

हाईकोर्ट ने निर्देश दिया है कि जब तक इस पूरे मामले की विस्तृत और अंतिम रिपोर्ट नहीं आ जाती, तब तक कम से कम एक साल के लिए एंटी-हेल गन का संचालन पूरी तरह बंद रखा जाए। इसके साथ ही, अदालत ने राज्य सरकार से एक विशेष रिपोर्ट भी तलब की है। सरकार को यह बताना होगा कि एंटी-हेल गन बंद करने से आसपास के इलाकों, विशेषकर देवरीघाट और बड़ौनघाट के क्षेत्रों को कोई फायदा पहुंचा है या नहीं।

वर्तमान में एंटी-हेल गन तकनीक और इसके प्रभावों पर डॉ. वाईएस परमार उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय (नौणी, सोलन) द्वारा एक वैज्ञानिक अध्ययन (स्टडी) किया जा रहा है। इस अध्ययन को पूरा होने में अभी 4 वर्ष का समय और लगेगा। मामले की वैज्ञानिक गंभीरता को देखते हुए हाईकोर्ट ने नौणी विश्वविद्यालय को भी इस केस में प्रतिवादीबनाया है। कोर्ट ने विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार के माध्यम से नोटिस जारी कर चार सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। इस महत्वपूर्ण मामले की अगली सुनवाई के लिए अदालत ने 8 दिसम्बर 2026 की तारीख तय की है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!