Shimla: 6 साल बाद शिपकी ला दर्रे से फिर शुरू होगा भारत-चीन सीमा व्यापार

Edited By Kuldeep, Updated: 30 Jul, 2026 08:08 PM

reckong peo india china border trade

किन्नौर जिले के शिपकी ला दर्रे के माध्यम से भारत और चीन के बीच होने वाला सीमा व्यापार 1 अगस्त से दोबारा शुरू होने जा रहा है।

​रिकांगपिओ (राजकुमार): किन्नौर जिले के शिपकी ला दर्रे के माध्यम से भारत और चीन के बीच होने वाला सीमा व्यापार 1 अगस्त से दोबारा शुरू होने जा रहा है। वर्ष 2019 में कोविड-19 महामारी के कारण स्थगित हुआ यह व्यापार लगभग 6 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद फिर से बहाल हो रहा है। ​डीसी किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने बताया कि 2026 के इस व्यापारिक सीजन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। व्यापारियों के ट्रेड पास से संबंधित सुरक्षा मंजूरी और पूर्ववृत्त सत्यापन की प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है।

​​डीसी ने कहा कि पहले दौर में लगभग 15 से 17 व्यापारियों के सीमा पार जाने की संभावना है। जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, चीन की सीमा में प्रवेश करने वाले व्यापारियों को 72 घंटे के भीतर वापस लौटना अनिवार्य होगा। ​2.58 करोड़ की लागत से बनकर तैयार हुए इस ट्रेडमार्ट का औपचारिक उद्घाटन कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी द्वारा किया जाएगा। इस आधुनिक ट्रेडमार्ट से स्थानीय व्यापारियों को व्यापार में बड़ी सुविधा मिलेगी। ​विदेश व्यापार महानिदेशालय और वाणिज्य एवं सीमा शुल्क मंत्रालय की सूची के अनुसार कुल 36 भारतीय वस्तुएं चीन की तरफ निर्यात की जा सकेंगी, जबकि चीन की ओर से 20 वस्तुएं भारतीय बाजार में आ सकेंगी।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में क्वारंटीन सैंटर स्थापित न होने के कारण इस सीजन लाइव एनिमल्स का व्यापार नहीं हो सकेगा। वाइब्रैंट विलेज स्कीम के तहत क्वारंटीन सैंटर का प्रस्ताव भेजा गया है। सैंटर तैयार होते ही इस रूट से पशुओं का व्यापार भी संभव हो सकेगा। ​डीसी डॉ. अमित कुमार शर्मा ने उम्मीद जताई कि 2026 सीजन का यह व्यापार न केवल स्थानीय व्यापारियों के लिए अत्यधिक लाभदायक साबित होगा, बल्कि किन्नौर की आर्थिकी और समग्र अर्थव्यवस्था को भी नई मजबूती प्रदान करेगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!