Shimla: ई-टैक्सी के लिए आयु सीमा बढ़कर हुई 50 वर्ष, आवेदन की अंतिम तिथि भी 1 माह बढ़ी

Edited By Kuldeep, Updated: 27 Jul, 2026 06:18 PM

shimla e taxi age limit application

राज्य सरकार ने राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना-2023 के तहत ई-व्हीकल/ई-टैक्सी योजना का लाभ उठाने वाले आवेदकों को बड़ी राहत दी है।

शिमला: राज्य सरकार ने राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना-2023 के तहत ई-व्हीकल/ई-टैक्सी योजना का लाभ उठाने वाले आवेदकों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने योजना के तहत आयु सीमा की पात्रता में ढील देते हुए इसे 23 से 45 वर्ष से बढ़ाकर 23 से 50 वर्ष कर दिया है। इसके साथ ही योजना के तहत आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि को भी एक महीने के लिए बढ़ा दिया गया है। श्रम, रोजगार एवं ओवरसीज प्लेसमैंट विभाग की सचिव प्रियंका बासु इंग्ती की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है।

जनहित में किए गए ये संशोधन तत्काल प्रभाव से लागू माने जाएंगे। ई-टैक्सी दिशा-निर्देशों की धारा 5(बी) में संशोधन कर अब 23 से 50 वर्ष तक के व्यक्ति इसके पात्र होंगे। विज्ञापन के माध्यम से आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि को एक माह और बढ़ा दिया गया है। सरकार के इस फैसले से प्रदेश के ऐसे कई लोगों को स्वरोजगार से जुड़ने का मौका मिलेगा जो पहले आयु सीमा की वजह से आवेदन नहीं कर पा रहे थे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!