Edited By Kuldeep, Updated: 18 Jul, 2026 04:37 PM

रामपुर सब‑डिवीजन के डिटैक्शन सैल की टीम ने शुक्रवार दोपहर लगभग 3:15 बजे रोपड़ू नाले के पास गश्त के दौरान 3 लोगों के कब्जे से कुल 08.88 ग्राम चिट्टा बरामद किया है।
रामपुर बुशहर (संतोष): रामपुर सब‑डिवीजन के डिटैक्शन सैल की टीम ने शुक्रवार दोपहर लगभग 3:15 बजे रोपड़ू नाले के पास गश्त के दौरान 3 लोगों के कब्जे से कुल 08.88 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अजेंद्र कुमार (36) पुत्र सुंदर सिंह निवासी हुरी तहसील निचार किन्नौर, निखिल (27) पुत्र जय चंद गांव जाहू डीम तहसील ननखड़ी शिमला व मोनिका (24) पुत्री स्वर्गीय राज कुमार गांव व तहसील निरमंड कुल्लू के रूप में हुई है। तीनों को थाना में पेश कर आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी की गईं और मामला आगे की जांच व परीक्षण के लिए भेजा गया है। तीनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना रामपुर में मामला दर्ज कर आगे की करवाई शुरू कर दी गई है।