AI और नई तकनीक पर जोर, जापान की उन्नत तकनीकी विशेषज्ञता से हिमाचल के युवाओं को जोड़ने की तैयारी

Edited By Swati Sharma, Updated: 13 Sep, 2026 12:07 PM

preparations to connect himachal youth with japan advanced technical expertise

हिमाचल प्रदेश के तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धरमानी ने शनिवार को कहा कि हिमाचल प्रदेश राज्य के युवाओं के लिए जापान के साथ तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार, नयी प्रौद्योगिकी और पर्यटन के क्षेत्रों में अधिक सहयोग की संभावना तलाश रहा है।

Shimla News : हिमाचल प्रदेश के तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने शनिवार को कहा कि हिमाचल प्रदेश राज्य के युवाओं के लिए जापान के साथ तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार, नयी प्रौद्योगिकी और पर्यटन के क्षेत्रों में अधिक सहयोग की संभावना तलाश रहा है।

उल्लेखनीय है कि धरमानी हिमाचल प्रदेश से जापान जाने वाले एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने टोक्यो में भारतीय दूतावास में उप राजदूत आर. मधुसूदन से मुलाकात की, जहां हिमाचल प्रदेश और जापान के बीच जुड़ाव को मजबूत करने पर विस्तार से चर्चा हुई। मधुसूदन ने प्रतिनिधिमंडल को हिमाचल प्रदेश से जुड़े मामलों को आसान बनाने और जापान के साथ जुड़ाव को बढ़ावा देने में भारतीय दूतावास की भूमिका और कामकाज के बारे में जानकारी दी। धर्माणी ने कहा कि राज्य के युवाओं को जापान की उन्नत तकनीकी विशेषज्ञता, कौशल विकास प्रणाली और नवाचार संस्कृति से जोड़ने की बहुत संभावना है। उन्होंने कहा कि इस तरह के सहयोग से छात्रों और युवाओं को अंतरराष्ट्रीय शिक्षा, खास प्रशिक्षण और रोजगार के मौके मिल सकते हैं।

नवाचार को बढ़ावा देने की जरूरत पर दिया बल

मंत्री ने नयी प्रौद्योगिकी, खासकर कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) में नवाचार को बढ़ावा देने की जरूरत पर बल दिया और कहा कि जापान इस क्षेत्र में क्षमता बढ़ाने और भरोसेमंद व मजबूत डिजिटल अवसंरचना विकसित करने में अहम भूमिका निभा सकता है। मंत्री ने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी का समावेशी विकास नवाचार को बढ़ावा देगा और राज्य के युवाओं के लिए नए रास्ते खोलेगा। उन्होंने कहा कि जापान के तकनीकी और कौशल विकास संस्कृति से अधिक जुड़ाव हिमाचल के युवाओं के पेशेवर विकास और रोजगार के मौकों में भी योगदान दे सकता है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश युवाओं, शिक्षा, कौशल विकास और पर्यटन के क्षेत्र में अपनी खूबियों का लाभ उठाने के लिए उन्हें वैश्विक अवसरों से जोड़ेगा। मंत्री ने कहा कि जापान के साथ मजबूत जुड़ाव से युवाओं के लिए रोजगार, प्रशिक्षण और पेशेवर विकास के नये रास्ते खुल सकते हैं। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल प्रदेश की पहचान और मौजूदगी भी बढ़ सकती है। 

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!