Shimla : घर से अचानक गायब हुई 20 वर्षीय युवती, मामला दर्ज

Edited By Swati Sharma, Updated: 22 Oct, 2026 01:43 PM

shimla 20 year old woman goes missing suddenly from home

रामपुर थाना क्षेत्र से एक 20 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। युवती के पिता की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, व्यक्ति ने शिकायत दर्ज करवाई कि उनकी पुत्री 20 अक्तूबर को शाम करीव 5:40...

रामपुर बुशहर (शिमला) : रामपुर थाना क्षेत्र से एक 20 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। युवती के पिता की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, व्यक्ति ने शिकायत दर्ज करवाई कि उनकी पुत्री 20 अक्तूबर को शाम करीव 5:40 बजे बिना किसी को सूचित किए घर से चली गई। परिजनों ने अपने स्तर पर संभावित स्थानों पर तलाश की, लेकिन युवती का कोई सुराग नहीं मिला। उसके बाद पिता ने पुलिस थाना रामपुर में शिकायत दर्ज करवाई।

पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धारा के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है और तलाश अभियान शुरू कर दिया है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!