Weather Update: हिमाचल में लुढ़का पारा, जनजातीय क्षेत्रों में माइनस में पहुंचा तापमान

Edited By Kuldeep, Updated: 18 Oct, 2026 07:13 PM

shimla weather clear

अक्तूबर माह के बीच हिमाचल प्रदेश में ठंड का असर तेजी से बढ़ने लगा है। राज्य के जनजातीय और ऊंचे इलाकों में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है, जिससे वहां कड़ाके की ठंड महसूस होने लगी है।

शिमला (संतोष): अक्तूबर माह के बीच हिमाचल प्रदेश में ठंड का असर तेजी से बढ़ने लगा है। राज्य के जनजातीय और ऊंचे इलाकों में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है, जिससे वहां कड़ाके की ठंड महसूस होने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार 24 अक्तूबर तक प्रदेश में बारिश और बर्फबारी की कोई संभावना नहीं है और अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहने के आसार हैं।

जानकारी के अनुसार लाहौल-स्पीति जिले का मुख्यालय केलांग राज्य में सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान माइनस 1.6 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान माइनस 0.3 डिग्री और किन्नौर के ताबो में 1.5 डिग्री सैल्सियस रहा। वहीं किन्नौर के कल्पा में तापमान 2.8 डिग्री सैल्सियस रिकार्ड किया गया। ऊंचाई वाले इन क्षेत्रों में रात और सुबह के समय लगातार गिर रहे पारे के कारण सर्दी का असर तेज हो गया है।

एक तरफ जहां जनजातीय क्षेत्रों में ठंड बढ़ रही है, वहीं शिमला, मनाली, सुंदरनगर और धर्मशाला सहित राज्य के अन्य हिस्सों में दिन के समय चटख धूप खिल रही है। प्रमुख शहरों के तापमान की बात करें तो शिमला में न्यूनतम तापमान 10, मनाली में 7.4, सुंदरनगर में 10.8, सोलन में 8.8 और धर्मशाला में 14.2 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक राज्य भर में मौसम शुष्क बना रहेगा और 24 अक्तूबर तक किसी भी प्रकार के खराब मौसम की चेतावनी नहीं है। दिन के समय धूप खिलने से मौसम सुहावना रहेगा, लेकिन सुबह और शाम के वक्त ठंड का प्रकोप जारी रहेगा।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!