Shimla: महारैली में पारंपरिक हिमाचली वेशभूषा में दिल्ली पहुंचेंगे कांग्रेस कार्यकर्त्ता

Edited By Kuldeep, Updated: 27 Oct, 2026 04:41 PM

shimla congress delhi mega rally

नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवम्बर को आयोजित होने जा रही इंडिया गठबंधन की वोट बचाओ-देश बचाओ महारैली को लेकर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस भी अपनी तैयारियों में जुटी हुई।

शिमला (राक्टा): नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवम्बर को आयोजित होने जा रही इंडिया गठबंधन की वोट बचाओ-देश बचाओ महारैली को लेकर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस भी अपनी तैयारियों में जुटी हुई। पार्टी का दावा है कि इस महारैली में प्रदेशभर से 15 हजार से अधिक पार्टी कार्यकर्त्ता और नेता भाग लेंगे। ऐसे में महारैली की तैयारियों के संबंध में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने मंगलवार को पार्टी पदाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक रैली की सफलता में हिमाचल का योगदान सबसे अग्रिम पंक्ति में होना चाहिए।

विनय कुमार ने पीसीसी के सभी पदाधिकारियों, जिला व ब्लॉक अध्यक्षों, अग्रणी संगठनों और विभागों के प्रभारियों से महारैली में कार्यकर्त्ताओं की सुव्यवस्थित ढंग से उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन भी पदाधिकारियों को समन्वय की जिम्मेदारी दी गई है, उसमें किसी भी प्रकार की कोताही नहीं होनी चाहिए। बैठक के दौरान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कार्यकर्त्ताओं को लाने-ले जाने और रुकने की व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने आह्वान किया कि हिमाचल से जाने वाले सभी लोग प्रदेश की पारंपरिक हिमाचली वेशभूषा में आएं, ताकि महारैली में राज्य की मजबूत और सांस्कृतिक पहचान दर्ज हो सके।

उन्होंने कहा कि जो भी लोग इस रैली में भाग लेना चाहते हैं, वे शिमला स्थित प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कनैक्ट सैंटर से संपर्क कर सकते हैं। सूचना के अनुसार पार्टी प्रयासरत है कि प्रदेश के हर ब्लॉक से पदाधिकारियों व कार्यकर्त्ताओं की उपस्थिति महारैली में सुनिश्चित की जाए। ऐसे में पदाधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश दिए गए हैं और जिले से ब्लॉक स्तर पर बैठकों का दौर जारी है। इस महारैली में मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, मंत्रियों, विधायकों सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी भाग लेंगे।

प्रभारियों की जिम्मेदारियां तय
वहीं प्रदेश कांग्रेस संगठन महासचिव विनोद जिंटा ने कार्यकर्त्ताओं को दिल्ली ले जाने और लाने की व्यवस्था के लिए पार्टी प्रभारियों की जिम्मेदारियां तय की हैं। उन्होंने बताया कि कार्यकर्त्ता 31 अक्तूबर को दिल्ली के लिए रवाना होंगे और 1 नवम्बर को सुबह सभी कार्यकर्त्ता दिल्ली स्थित मंडी हाऊस (हिमाचल भवन) के बाहर एकत्र होंगे। वहां से प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्त्ता हाथों में बैनर लेकर रामलीला मैदान की ओर कूच करेंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!