पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले का शातिर आरोपी कोर्ट में पेश, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

Edited By Vijay, Updated: 19 May, 2022 08:09 PM

police recruitment paper leak case accused sent to judicial custody

पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले के आरोपी बंजार निवासी ठाकुर दास को पुलिस ने वीरवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट से आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश हुए हैं। अब आरोपी को जेल में भेज दिया गया है।

कुल्लू (ब्यूरो): पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले के आरोपी बंजार निवासी ठाकुर दास को पुलिस ने वीरवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट से आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश हुए हैं। अब आरोपी को जेल में भेज दिया गया है। इलाके में इस आरोपी को लोग ठाकरू भाई कहते हैं। पेपर लीक मामले में इस पर आरोप है कि इसने अभ्यर्थी को प्रश्न पत्र मुहैया करवाने के लिए करीब 9 लाख रुपए लिए थे। इसके बैंक खातों में यह ट्रांजैक्शन हुई है। मंडी में पकड़े गए आरोपी मनोज को इसने 5 लाख रुपए दिए थे। पुलिस रिमांड अवधि के दौरान पुलिस ने इससे कड़ी पूछताछ की है। पूछताछ में इसने इस पूरे प्रकरण से जुड़े कई खुलासे किए हैं। एसएसपी गुरदेव शर्मा ने ठाकुर दास को न्यायिक हिरासत में भेजे जाने की पुष्टि की है। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!